{"_id":"6a8606a24206fa9aaf0db29d","slug":"players-selected-in-the-divisional-selection-trial-for-the-civil-services-competition-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-155652-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए मंडलीय चयन ट्रायल में चुने गए खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए मंडलीय चयन ट्रायल में चुने गए खिलाड़ी
विज्ञापन
सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ में शामिल खिलाड़ी। श्रोत-खेल विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम के चयन को लेकर मंडलीय स्तर पर विभिन्न खेलों के चयन ट्रायल बुधवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया।
चयन ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता जांचने के लिए 100 मीटर, 400 मीटर दौड़, ब्रॉड जंप, मेडिसिन बॉल थ्रो और सिट-अप का परीक्षण कराया गया। इसके बाद सभी खेलों में खिलाड़ियों की खेल दक्षता की भी जांच की गई। शारीरिक और कौशल परीक्षण के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया।
कुश्ती में चंद्र भानु प्रताप सिंह, सरोज यादव, संतोष कुमार, हरीश चंद्र चौहान और राकेश कुमार पासवान का चयन हुआ। बैडमिंटन में मुकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार मिश्र, संतोष कुमार गुप्ता, छविनाथ यादव, नवीन वर्मा और मिथलेश यादव चुने गए।
विज्ञापन
एथलेटिक्स में सुनील कुमार भारती, महातम सिंह, राजीव कुमार यादव और अभिषेक सिंह का चयन हुआ। इसी प्रकार कबड्डी में अशोक कुमार प्रजापति, अश्वनी कुमार त्रिपाठी और अनिल कुमार प्रजापति, फुटबॉल में संजीव बोरा और अजय कुमार यादव, जबकि शतरंज में विवेक कुमार शुक्ला, राकेश कुमार यादव और संदीप कुमार सिंह चयनित हुए।
पावरलिफ्टिंग में प्रदीप कुमार चौबे और तैराकी में रोहित कुमार तिवारी का चयन किया गया। क्रिकेट में शिव सहाय चौहान, प्रिंस तिवारी, जगदीश कुमार गौतम, राजेश कुमार, शैलेश कुमार और आदित्य सिंह का चयन किया गया। वॉलीबाल में रणवीर कुमार का चयन हुआ।
चयनित खिलाड़ी 24 और 25 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाली प्रदेशीय सिविल सर्विसेज चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि मंडलीय चयन प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार कराई गई। चयनित खिलाड़ियों से प्रदेशीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।