{"_id":"6a8608e81631d420900ae826","slug":"asha-worker-injured-after-being-hit-by-an-sog-vehicle-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-155681-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एसओजी की गाड़ी की टक्कर से आशा कार्यकर्ता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एसओजी की गाड़ी की टक्कर से आशा कार्यकर्ता घायल
विज्ञापन
अहरौला में एसओजी की गाड़ी से टक्कर के बाद घायल स्वास्थ्य कर्मी महिला का सीएचसी में चल रहा उपचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर यूबीआई बैंक के सामने एसओजी की गाड़ी की टक्कर से आशा कार्यकर्ता घायल हो गईं। हादसे में उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
घायल प्रियंका (35) पत्नी चिंतामणि निवासी पखनपुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गईं और आक्रोश जताया।
प्रियंका सीएचसी से दवा लेकर बाइक से घर लौट रही थीं। वह यूबीआई बैंक के सामने पहुंचीं, तभी सामने से तेज गति से आ रही एसओजी की गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से प्रियंका सड़क पर गिरकर घायल हो गईं और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
इससे पहले एसओजी की गाड़ी एक स्कूल वाहन से भी टकराई थी। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने घटना को लेकर आक्रोश जताया और घायल प्रियंका के उपचार की जानकारी ली।
मौके पर आशा ब्लॉक संयोजक रीना उपाध्याय, आशा संघ की निवर्तमान अध्यक्ष बृजबाला सिंह समेत बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि एसओजी की गाड़ी में तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित होकर टकराने की सूचना मिली है। घायल महिला से बातचीत की गई है और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया है।