सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   1603 people filled the form for RTE in the second phase, 910 were rejected.

Azamgarh News: आरटीई के लिए दूसरे चरण में 1603 ने भरा फॉर्म, 910 हो गए निरस्त

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
1603 people filled the form for RTE in the second phase, 910 were rejected.
विज्ञापन
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए दूसरे चरण में 1603 ने फॉर्म भरा है। सत्यापन में 693 पात्र पाए गए, जबकि सत्यापन में 910 अपात्र घोषित कर दिया गया। सोमवार की देर शाम तक अभिभावक लॉटरी निकलने का इंतजार करते रहे। लॉटरी निकलने के बाद नामांकन के लिए 11 मार्च को आदेश जारी किया जाएगा।
Trending Videos

बीएसए राजीव कुमार पाठक ने बताया कि आरटीई के तहत आवेदन, सत्यापन, विद्यालय आवंटन, प्रवेश और कक्षा आठवीं तक शिक्षण में किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। अभिभावकों को पाठ्यपुस्तक, जूता, मोजा आदि क्रय करने के लिए पांच हजार रुपये वार्षिक का लाभ दिया जाता है। जिले में आरटीई के तहत कुल 1400 विद्यालय संबद्ध हैं, इन विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले चरण में दो से 16 फरवरी तक आवेदन प्रक्रिया चली थी। इनमें 1529 लोगों ने आवेदन किया। विकास खंड एवं जनपद से हुए सत्यापन में कुल 808 आवेदन को निरस्त कर दिया गया। जबकि 18 फरवरी को निकली लॉटरी में 635 को सीट आवंटन किया गया था और 86 आवेदन लॉटरी में निरस्त हो गए। वहीं, दूसरे चरण के लिए 21 फरवरी से सात मार्च तक आवेदन प्रक्रिया चली। दूसरे चरण में कुल 1603 लोगों ने आवेदन किया। इनमें से 693 पात्र पाए गए और 910 अपात्र पाए गए। लॉटरी से सीट आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed