सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   dead body of BJP leader son missing for two days found in Tamsa river in azamgarh

Azamgarh News: दो दिन से लापता भाजपा नेता के पुत्र का नदी में मिला शव, पिता ने थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 10 Mar 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में दो दिन से लापता भाजपा नेता के पुत्र का शव तमसा नदी में मिला। पिता की तहरीर पर सिधारी थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। 

dead body of BJP leader son missing for two days found in Tamsa river in azamgarh
युवक की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ जिले में दो दिन से लापता भाजपा नेता के पुत्र का शव मंगलवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के मछली मार्केट के समीप तमसा नदी में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
सिधारी निवासी रामप्रताप सिंह भाजपा कार्यसमिति के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र नमन प्रताप सिंह (17) इंटरमीडिएट का छात्र था। वह 8 मार्च को अचानक घर से लापता हो गया था। अपने स्तर से उसकी काफी तलाश की, लेकिन जब कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर शहर कोतवाली क्षेत्र के मछली मंडी के पास तमसा नदी में स्थानीय लोगों ने एक शव उतराया देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान नमन प्रताप सिंह के रूप में हुई। इसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या बोले पुलिस अधिकारी
सोमवार को रामप्रताप सिंह ने अपने 17 वर्षीय पुत्र के लापता होने की सूचना दी थी, जिस पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मंगलवार को तमसा नदी से शव बरामद हुआ है। मौके पर स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम जांच-पड़ताल कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। -शुभम तोदी, सीओ सिटी आजमगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed