सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Morning fog, cloudy day worries farmers

Azamgarh News: सुबह धुंध, दिन में बादल से किसान चिंतित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Morning fog, cloudy day worries farmers
विज्ञापन
मौसम में हो रहे लगातार बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सुबह के समय धुंध और दिन में आसमान में छाई बदली से मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाने से उमस भी महसूस की जा रही है।
Trending Videos

ऐसे में खेतों में खड़ी फसलों को लेकर किसान चिंतित हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.2 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले दो दिनों से जिले में सुबह के समय कोहरे जैसी हल्की धुंध दिखाई दे रही है। वहीं दोपहर होते-होते आसमान में बादल छा जा रहे हैं। मौसम के इस उतार-चढ़ाव ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। इस समय गेहूं, सरसों और चना समेत कई फसलें खेतों में तैयार होने की स्थिति में हैं। कहीं-कहीं सरसों की कटाई भी शुरू हो गई है। ऐसे में यदि बारिश हो जाती है तो फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि फसल पकने के समय अगर मौसम खराब हो जाए तो पूरी मेहनत पर पानी फिर सकता है।
ऐसे में बारिश या तेज हवा से फसल गिरने का खतरा बना रहता है। हालांकि, मौसम विभाग की ओर से फिलहाल किसी बड़े मौसम तंत्र के सक्रिय होने की जानकारी नहीं दी गई है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन फिलहाल बारिश की संभावना कम है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में बढ़ोतरी के कारण सुबह के समय हल्की धुंध और दिन में बदली जैसी स्थिति बन रही है। अगर तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो अगले कुछ दिनों में मौसम और गर्म हो सकता है। फिलहाल किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए मौसम के साफ रहने की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed