सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The teacher was found hanging in her room while her husband had gone to the market.

Azamgarh News: पति गया था बाजार, कमरे में फंदे से लटकती मिली अध्यापिका

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
The teacher was found hanging in her room while her husband had gone to the market.
विज्ञापन
राहुल नगर वार्ड में किराये के मकान में रह रही अध्यापिका नीतू यादव (32) का कपड़े के फंदे से लटकता शव मिला। पति दाह-संस्कार के लिए पैतृक गांव रौनापार थाना क्षेत्र के छोटी हरैया पहुंचा।
Trending Videos

इसी दौरान मायका पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रोककर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति रामकृष्ण यादव ने बताया कि नीतू मेरे व छोटी पुत्री के साथ बिलरियागंज के राहुल नगर में किराए के मकान में रहती थीं। वह आंबेडकर नगर में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब नौ बजे तक सब कुछ ठीक रहा। वह कुछ देर के लिए बाजार चले गए थे। करीब 10 बजे जब वह लौटकर आए तो देखा कि नीतू अपने कमरे में कपड़े के फंदे से झूल रही है। घटना के बाद पति रामकृष्ण यादव शव लेकर अपने पैतृक गांव रौनापार पहुंचे।
यहां से क्षेत्र की छोटी हरैया ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच नीतू यादव के मायका पक्ष को इसकी सूचना मिल गई। उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लेकर बिलरियागंज थाने लाई।
थानाध्यक्ष सुनील दुबे ने बताया कि सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव थाने लाई। यहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed