सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   2.16 crore rupees will be spent on the construction of the new Dariyabad bridge.

Azamgarh News: 2.16 करोड़ से होगा दरियाबाद नए पुल का निर्माण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
2.16 crore rupees will be spent on the construction of the new Dariyabad bridge.
दरियाबांद पुल निर्माण के लिए बंद किया गया मार्ग। संवाद
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर-मोहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर स्थित दरियाबाद में नए पुल का निर्माण 2.16 करोड़ से कराया जाएगा। शासन से इसकी मंजूरी भी मिल चुकी है। पुल का निर्माण होने के बाद दो जिलों के लोगों का आवागमन सुगम होगा।

मुबारकपुर-मोहम्मदाबाद गोहना मार्ग आजमगढ़ और मऊ जनपद को जोड़ता है। मुबारकपुर से तीन किमी की दूरी पर बड़ा नाला है। इस बड़े नाले के माध्यम से नरांव, असाऊर, अबाड़ी, कुकुरसंडा, अतरडीहा सहित 12 से अधिक गांवों का पानी तमसा नदी में जाता है। ग्राम प्रधान राजू यादव, जमाल अहमद, जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि पुल सकरा और बहाव कम होेने बरसात के दिनों में बाढ़ का पानी सड़क पर आ जाता है। यही नहीं पुल पर पहुचने का घुमावदार मार्ग अक्सर दुर्घटना का सबब बन जाता था। गहरे नाले में कई हादसे हो चुके हैं। बीते कई वर्षों से सकरे पुल की जगह चौड़ा और ऊंचा पुल बनाने की मांग चल रही थी ताकि बारिश के समय कोई परेशानी न होे साथ ही आवागमन भी सुगम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरियाबाद में नए पुल के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने कार्ययोजना तैयार शासन को भेजा था। शासन से इसकी मंजूरी भी मिल चुकी है। विभाग ने नया पुल बनाने के लिए पुराने पुल को तोड़ दिया है। आवागमन के लिए पास से ही अस्थाई मार्ग बनाया है। पुल का निर्माण होने के बाद दोनों जनपदों के लोगों का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
Trending Videos



दरियाबाद में नया पुल बनाने के लिए सड़क का डायवर्जन कर दिया गया है। पुराने पुल को भी तोड़ दिया गया है। बहुत जल्द ही पुल निर्माण का काम शुरू करा दिया जाएगा।

-- आनंद वर्मा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।

आजमगढ़-गाजीपुर राज्यमार्ग मार्ग के चौड़ीकरण की जगी उम्मीद-आजमगढ़। सीएम योगी ने सड़क योजनाओं को जून तक स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं। सीएम की इस घोषणा से गाजीपुर के रास्ते बिहार को जोड़ने वाला आजमगढ़-गाजीपुर राज्यमार्ग के चौड़ीकरण की भी उम्मीद जग गई है।
बिहार को जोड़ने वाला आजमगढ़-गाजीपुर राज्यमार्ग-67 को सात मीटर से 10 मीटर चौड़ा किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए आजमगढ़ परिक्षेत्र में पड़ने वाले 18 किमी सड़क के चौड़ीकरण के लिए करीब 40 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। यह राज्यमार्ग पूर्वांचल के आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जिले को जोड़ता है। गाजीपुर के रास्ते लोग बिहार की यात्रा करते हैं। यह स्टेट हाईवे आजमगढ़ से लेकर गाजीपुर तक करीब सात मीटर चौड़ा बना है। इस पर रोडवेज बसों का संचालन सहित बड़ी संख्या में वाहन चलते हैं।
पिछले कई वर्षों से इस सड़क के चौड़ीकरण की आवाज समय-समय पर उठती रही है पर अभी तक सड़क जस की तस रही है। पिछले वर्षों आजमगढ़ लोनिवि ने चंडेश्वर डेंटल कॉलेज तक राज्यमार्ग को 10 मीटर चौड़ा बनाया हुआ है। बाकी राज्यमार्ग का करीब 18 किलोमीटर का हिस्सा छूटा हुआ है। इसको देखते हुए लोनिवि निर्माण खंड ने करीब 40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। इस धनराशि से डेंटल कॉलेज से चिरैयाकोट तक आजमगढ़ परिक्षेत्र में पड़ने वाले हिस्से को 10 मीटर चौड़ा किया जाना है।
विभाग की तरफ से पहले ही करीब 40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। अगर स्वीकृति मिल जाती है तो राज्यमार्ग को सात मीटर से 10 मीटर चौड़ा कर दिया जाएगा। आनंद वर्मा, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed