सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Overloading in Ansari Mohalla resulted in cable burns and transformer fuses blown.

Azamgarh News: अंसारी मोहल्ला में ओवरलोडिंग से जला केबल, ट्रांसफाॅर्मरों के उड़े फ्यूज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Overloading in Ansari Mohalla resulted in cable burns and transformer fuses blown.
विज्ञापन
फूलपुर। भीषण गर्मी के बीच बढ़ती बिजली मांग ने नगर की विद्युत व्यवस्था की पोल खोल दी है। ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफॉर्मर ट्रिप होने लगे हैं। इससे नगर के कई मोहल्लों में लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। रातभर बिजली की आंखमिचौली के चलते लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। गर्मी और उमस के कारण बच्चे और बुजुर्गों की रात जागकर कटी।
Trending Videos

बुधवार रात करीब दस बजे अंसारी मोहल्ला के पास ओवरलोडिंग के चलते बंच केबल जलकर गिर गया। वहीं कई ट्रांसफाॅर्मरों के फ्यूज भी उड़ गए। इसके बाद नगर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई। नाऊ गली समेत कई इलाकों में रातभर लो वोल्टेज की समस्या बनी रही, जिससे कूलर और पंखे तक नहीं चल सके। अंसारी मोहल्ला के लोगों ने बताया कि रातभर बिजली की समस्या से भारी दिक्कत उठानी पड़ी। गर्मी से परेशान छोटे बच्चे सो नहीं सके और पूरी रात रोते रहे। लोगों ने विभाग से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है। सुबह संविदा कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त केबल को ठीक किया, लेकिन दिन में फिर फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दिनभर लाइनमैनों की मशक्कत के बाद किसी तरह आपूर्ति सामान्य हो सकी। विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फॉल्ट दूर कर दिया गया है और नगर की बिजली व्यवस्था अब सामान्य हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed