{"_id":"69a097b2fa2f154482016ec7","slug":"22-thousand-shops-of-the-district-will-be-connected-to-the-e-platform-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-146108-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ई-प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगी जिले की 22 हजार दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ई-प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगी जिले की 22 हजार दुकानें
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में अब बाट-माप सत्यापन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होने वाली है। बाट-माप विभाग की पहल पर जिले की किराना समेत करीब 22 हजार दुकानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ जा रहा है। अब किराना आदि दुकानों में उपयोग होने वाले बाट, तराजू और अन्य मापकों का सत्यापन मैनुअल के बजाय डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। अब तक 20 हजार दुकानों को ऑनलाइन कर दिया गया है। वरिष्ठ निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि इस नई व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और दुकानदारों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी। अब पंजीकृत दुकानदार ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित शुल्क जमा कर सकेंगे और सत्यापन की प्रक्रिया तय समय सीमा में पूरी की जाएगी। ऑनलाइन प्रणाली लागू होने से विभाग को भी रिकॉर्ड संधारण में सुविधा होगी। सभी दुकानों का डाटा डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा, जिससे निगरानी और जांच की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बन सकेगी। साथ ही घटतौली जैसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने में भी मदद मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं के हितों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होगी। डिजिटल सत्यापन प्रणाली लागू होने के बाद अनियमितताओं पर अंकुश लगेगा और बाजार में पारदर्शी व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
--
अब विभाग की पूरी कार्यप्रणाली ऑनलाइन होने जा रही है। जिले की सभी दुकानों को डिजिटल प्लेटफाॅर्म से जोड़ा जा रहा है। जिले की करीब 20 हजार दुकानों को ऑनलाइन कर दिया गया है। - आलोक सिंह, वरिष्ठ निरीक्षक, विधिक माप विज्ञान विभाग।
Trending Videos
अब विभाग की पूरी कार्यप्रणाली ऑनलाइन होने जा रही है। जिले की सभी दुकानों को डिजिटल प्लेटफाॅर्म से जोड़ा जा रहा है। जिले की करीब 20 हजार दुकानों को ऑनलाइन कर दिया गया है। - आलोक सिंह, वरिष्ठ निरीक्षक, विधिक माप विज्ञान विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
