सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Green chillies turn red due to increased prices, pointed gourd hits a century

Azamgarh News: बढ़े भाव से लाल हुई हरी मिर्च, परवल ने लगाया शतक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Green chillies turn red due to increased prices, pointed gourd hits a century
11 निजामाबाद में सजी सब्जी की दुकान। संवाद - फोटो : ट्रक की टक्कर के बाद पलटी ट्राली।
विज्ञापन
निजामाबाद। कस्बा में हरी सब्जियों का कारोबार जिले के दूसरे नंबर पर होता है। यहां आसपास के किसान बड़े पैमाने पर हरी सब्जियों की खेती करते हैं। हरी मिर्च, परवल, भिंडी के भाव इस समय 100 से 120 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। क्षेत्र के कोडर बेगपुर, अशनी, बरकोला, आइम, सहादतपुर, चंदाभारी, फरहाबाद आदि गांवों में हरी सब्जी की खेती होती है। यहां के किसान निजामाबाद मंडी में अपनी उपज बेचते हैं, लेकिन इन दिनों मंडी में हरी मिर्च, परवल और भिंडी को छोड़ दिया जाय तो अन्य सब्जियों के भाव गिर जाने से किसान काफी परेशान हैं। किसान फेंकू, सुग्रीव मौर्य ने बताया कि बाजार में भले ही हरी सब्जियों के भाव अधिक हो लेकिन मंडी में लागत भी नहीं निकल पा रही है। सहालग में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद थी लेकिन थोक में 20 रुपये प्रति पीस, बैगन, लौकी 20 रुपये किलो जा रही है। सोवा 10 रुपये किलो लिया जा रहा है। किसान नगीना मौर्य, अरविंद मौर्य ने बताया कि बाजार में हरी मिर्च 120 रुपये किलो तक है लेकिन मंडी में मात्र 50 रुपये किलो लिया जा रहा है। इसके अलावा धनिया, पालक 10 रुपये, आलू छह रुपये और प्याज 18 रुपये किलो लिया जा रहा है। किसानों को कहना है कि हरी सब्जियां लगाई गई हैं लेकिन मंडी में अच्छा भाव नहीं मिल पा रहा है। इससे लागत निकालना मुश्किल हो गया है।
Trending Videos

हरी सब्जियों का वर्तमान बाजार भाव
मटर- 30
बैगन- 60
लौकी- 40
सोवा- 30
हरी मिर्च- 120
परवल- 100
भिंडी- 100
आलू- 12
प्याज- 25
गोभी- 30
मेथी- 40
नोट- सब्जियों के भाव प्रति किलो में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed