ठेकमा। जगदीशपुर सोहौली गांव में बेसो नदी पर बने जर्जर बारह ताखा पुल के पुनर्निर्माण बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू कराया। पिछले दो वर्षों से पुल की हालत खराब होने के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा था। कई बार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने स्वयं श्रमदान और जनसहयोग से निर्माण का निर्णय लिया।
वर्ष 1953 में शिलान्यास व 1959 में चालू हुए इस पुल से करीब 1500 बीघा कृषि भूमि व आसपास के कई गांव जुड़े हैं। फर्श धंसने से वाहनों का आवागमन बंद था, जिससे किसानों को पांच किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। अब निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सौरभ सिंह बीनू, ग्राम प्रधान नितेश चौहान, डॉ. राहुल राय, डॉ. बजरंगी राय, अजय गुप्ता, सर्वेश राय, मनीष राय, अभयराज चौहान, मदन राय, प्रभुनाथ राय, चंद्रप्रकाश राय, संकेत राय, सुरेंद्र राय, करियप्पा राय, अशोक शर्मा ग्रामीण मौजूद रहे।