{"_id":"69beec60ed9395da4d0ac1e8","slug":"24-gas-cylinders-seized-from-a-straw-filled-room-in-lalganj-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-147271-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: लालगंज में भूसे भरे कमरे से 24 गैस सिलिंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: लालगंज में भूसे भरे कमरे से 24 गैस सिलिंडर जब्त
विज्ञापन
हाफिजपुर क्षेत्र में छापेमारी करती पूर्ति विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार छापा मार रहा है। डीएम के निर्देश पर पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने लालगंज और हाफिजपुर में छापा मारा। इस दौरान अवैध गैस रिफिलिंग और सिलिंडर भंडारण का खुलासा किया है। लालगंज में धीरेंद्र तिवारी के घर से भूसे भरे कमरे से 24 गैस सिलिंडर जब्त किया है। पूर्ति निरीक्षक ने थाना देवगांव में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मिथिलेश सिंह, पूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार सिंह व पूर्ति निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को हाफिजपुर चौराहे से जिला अस्पताल रोड पर की गई। यहां टिन की गुमटी में औचक छापा मारा गया। गुमटी में एक 19 किलोग्राम का व्यावसायिक गैस सिलिंडर, दो घरेलू खाली सिलिंडर, गैस रिफिलिंग मशीन, रिफिलिंग बांसुरी और अन्य उपकरण बरामद किए गए। बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर भी चार घरेलू सिलिंडर और एक व्यावसायिक सिलिंडर रखा मिला। जांच में सामने आया कि घरेलू सिलिंडरों से व्यावसायिक सिलिंडर में गैस पलटी की जा रही थी, जो गैस आपूर्ति एवं वितरण विनियमन आदेश 2000 का उल्लंघन है। इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है और सभी सिलिंडर व उपकरण जब्त कर लिए गए हैं।
दूसरी कार्रवाई उसी दिन लालगंज तहसील के ग्राम पंचायत श्रीकांतपुर में की गई, जहां सूचना के आधार पर धीरेंद्र तिवारी के घर में छापा मारा गया। इस दौरान भूसे से भरे कमरे में कुल 24 गैस सिलिंडर बरामद हुए। इनमें 19 घरेलू और 5 व्यावसायिक सिलिंडर शामिल थे। मौके पर सिलिंडरों के भंडारण और बिक्री से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जांच में मिला कि धीरेंद्र तिवारी घरेलू व कामर्शियल गैस सिलिंडरों का अवैध रूप से संग्रहण व भंडारण कर उनका दुरुपयोग करते हुए कालाबाजारी कर रहे थे। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत धीरेंद्र तिवारी के खिलाफ देवगांव कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संयुक्त टीम ने बरामद सभी सिलिंडरों को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी, अवैध रिफिलिंग और अवैध भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिले में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण व अनियमितता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही प्रशासनिक टीमें आगे भी लगातार निरीक्षण व छापेमारी अभियान जारी रखेंगी, जिससे उपभोक्ताओं को गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी।
बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर, केवाईसी ने बढ़ाई मुश्किल
अहरौला। क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। कई लोग घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। वहीं कुछ लोग पासबुक की कॉपी और खाली सिलिंडर लेकर गैस एजेंसी पहुंच रहे हैं, लेकिन बिना बुकिंग उन्हें भी राहत नहीं मिल पा रही है।
गैस संकट के बीच केवाईसी एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है। जिन उपभोक्ताओं की केवाईसी पूरी नहीं हुई है, उनकी ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। ऐसे में उन्हें सिलिंडर मिलने में और ज्यादा दिक्कत हो रही है। फूलपुर के उपभोक्ता धर्मदेव गिरी के नाम से गैस कनेक्शन है। उनके बेटे गोलू गिरी ने बताया कि कई दिनों से घर का गैस सिलिंडर खाली पड़ा है, लेकिन केवाईसी और मोबाइल नंबर संबंधी दिक्कत के कारण नया सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
वहीं पूरा दुबे गांव की 70 वर्षीय सुशीला देवी ने बताया कि पहले पासबुक के आधार पर सिलेंडर मिल जाता था, लेकिन अब केवाईसी और मोबाइल नंबर लिंक न होने के कारण गैस नहीं मिल रही है। कई बार एजेंसी जाकर केवाईसी कराने की कोशिश की, लेकिन काम नहीं हो पाया।
Trending Videos