सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A big message to the opponents from the Harmony Rally: Arun Rajbhar

समरसता रैली से विरोधियों को बड़ा संदेश : अरुण राजभर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
A big message to the opponents from the Harmony Rally: Arun Rajbhar
विज्ञापन
15 मार्च को महाराजगंज में होगी ऐतिहासिक रैली
Trending Videos

-संवाद न्यूज एजेंसी
अहरौला। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह के फत्तेपुर स्थित आवास पर पहुंचकर 22 फरवरी को आयोजित समरसता रैली की सफलता पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जनता इंटर कॉलेज में ऐतिहासिक समरसता रैली ने विरोधियों को कड़ा संदेश दिया है। आजमगढ़ की जनता ने रैली के माध्यम से न केवल अतरौलिया विधानसभा बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए स्पष्ट संकेत दिया है कि वर्ष 2027 में विरोधियों का सूपड़ा साफ हो जाएगा। अरुण ने आरोप लगाया कि विरोधियों ने विकास के नाम पर जनता को गुमराह किया। क्षेत्र में 10 विधायक, दो सांसद, दो एमएलसी और जिला परिषद अध्यक्ष होने के बावजूद विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित रहे। उन्होंने अहरौला-कप्तानगंज सड़क का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मामला 15 वर्षों तक लंबित है, जबकि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रयास से मुख्यमंत्री की ओर से 58 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण की प्रक्रिया है। 15 मार्च को महाराजगंज में इसी प्रकार की एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी, जो ऐतिहासिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed