सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Scooty rider dies in head-on collision

Azamgarh News: आमने-सामने की टक्कर में स्कूटी सवार की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies in head-on collision
विज्ञापन
बलरामपुर। जहानागंज के महुआ मुरारपुर गांव के पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह बाइक-स्कूटी की टक्कर में महुआ मुरारपुर गांव निवासी वासुदेव (54) की मौत हो गई।
Trending Videos

जहानागंज के महुआ मुरारपुर गांव निवासी बासदेव घर से सुबह स्कूटी में पेट्रोल लेने के लिए गांव के पास पेट्रोल पंप पर गए थे। स्कूटी में पेट्रोल भराकर वह निकल रहे थे, जैसे ही सड़क पर पहुंचते ही थे कि तभी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वासुदेव गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं बाइक सवार भी घायल हो गया। बाइक सवार को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल वासुदेव को एंबुलेंस से जहानागंज सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटा राजाराम की तहरीर पर पुलिस बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष जहानागंज अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed