सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Homecoming for Holi and Eid: Train reservations unavailable, passengers face problems due to heavy rush

होली और ईद पर घर वापसी : ट्रेनों में नहीं मिल रहा रिजर्वेशन, यात्रियों की भारी भीड़ से परेशानी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
Homecoming for Holi and Eid: Train reservations unavailable, passengers face problems due to heavy rush
मुंबई से आने वाली गोदान एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में कुछ इस तरह से उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। होली और ईद जैसे बड़े पर्व नजदीक आते ही परदेश में रह रहे प्रवासियों की घर वापसी शुरू हो गई है। होली जहां बुधवार को धूमधाम से मनाई जाएगी, वहीं ईद का त्योहार भी है। दोनों प्रमुख पर्वों को परिवार के साथ मनाने की चाह में बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, पंजाब, अमृतसर, गुजरात और मुंबई से पूर्वांचल की ओर लौट रहे हैं।
Trending Videos

हालांकि समयाभाव और आर्थिक कारणों से पहले टिकट न करा पाने वाले यात्रियों को अब भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन में रिजर्वेशन मुश्किल है। स्लीपर और एसी कोच पहले से फुल चल रहे हैं, तत्काल कोटा खुलते ही कुछ ही मिनटों में सीटें भर जा रही हैं। आजमगढ़ स्टेशन से होकर गुजरने वाली गोदान एक्सप्रेस, आनंद विहार एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस व उत्सर्ग एक्सप्रेस सहित लगभग सभी ट्रेनों की स्थिति एक जैसी बनी हुई है। आरक्षित और अनारक्षित डिब्बों में भीड़ का फर्क करना मुश्किल है। कई यात्री जनरल बोगी में धक्कामुक्की के बीच सफर कर रहे हैं, तो कुछ वेटिंग टिकट लेकर आरक्षित कोच में फर्श पर बैठकर किसी तरह घर पहुंच रहे हैं। भीड़ के कारण कुछ लोग सीधे स्लीपर कोच में चढ़कर जुर्माना देकर यात्रा पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
बाले यात्री---
मुंबई से लौटे यात्री ऋषि ने बताया कि ट्रेन में इतनी भीड़ थी कि जनरल बोगी में चढ़ने की हिम्मत नहीं हुई। मजबूरन फाइन देकर स्लीपर बोगी में बैठकर किसी तरह आजमगढ़ पहुंचा। वहीं शमशाद ने कहा कि ईद में समय कम है और परिवार के लिए खरीदारी करनी है। टिकट नहीं मिलने पर जुर्माना देकर घर आना पड़ा।
00
यात्रियों से रोडवेेज बसें फुल
फोटो संख्या---11 व 12
आजमगढ़। होली के लिए जिले के बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ पहले की अपेक्षा कम है। खासकर बाहर के महानगरों से घर लौटने वालों की संख्या अधिक है, जिले से बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम नजर आ रही है। दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज जैसे शहरों से आने वाली रोडवेज बसें तो भरी पहुंच रही थीं लेकिन वापस जाने वाली बसों में सीटें खाली मिल रही हैं। यात्रियों का कहना है कि होली पर हर कोई घर परिवार के बीच त्योहार मनाना चाहता है, इसलिए आने वालों की संख्या बढ़ गई है। लगेज के साथ सफर कर रहे यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ रही है।
00
होली को देखते हुए बाहरी जनपदों और महानगरों से आने वाले यात्रियों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई है। आने वाली बसें पूरी तरह भरी हुई पहुंच रही हैं, जबकि यहां से बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम है।
- अजय सिंह, एआरएम आजमगढ़ डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed