सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eight beds reserved in the emergency

Azamgarh News: इमरजेंसी में आठ बेड सुरक्षित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
Eight beds reserved in the emergency
विज्ञापन
ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगे चिकित्सक
Trending Videos

बलरामपुर। होली के लिए मंडलीय जिला अस्पताल में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। स्वास्थ्य महकमा किसी भी आपात स्थिति से निपटने को तैयार है। इमरजेंसी में आठ बेड सुरक्षित रखे गए हैं।
प्रमुख अधीक्षक डॉ. सतीश चंद कन्नौजिया ने बताया कि इमरजेंसी में सभी ईमओ (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) की ड्यूटी लगाई गई है। ऑन कॉल चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगी, किसी भी स्थिति में तुरंत पहुंचेगी। इसके अलावा वार्डों में पैरा-मेडिकल स्टॉफ और नर्सिंग सिस्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। नेत्र रोग विशेषज्ञ और त्वचा रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाई गई है क्योंकि, होली के दौरान केमिकल युक्त रंगों से आंखों में जलन, त्वचा एलर्जी या संक्रमण जैसी समस्याएं आम हैं। सभी आवश्यक उपकरण व दवाइयां तैयार रखी गई हैं। केमिकल रंगों से बचें, शराब के सेवन से दूर रहें। सड़क हादसों से सतर्क रहें। किसी भी समस्या या आपात स्थिति में तुरंत जिला अस्पताल की इमरजेंसी में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed