सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Holi Festival: A celebration of joy and happiness with colours

होली महोत्सव : रंगों के साथ गूंजा खुशियों का उल्लास

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
Holi Festival: A celebration of joy and happiness with colours
सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन की ओर से आयोजित होली समारोह में होली खेलते बच्चे।
विज्ञापन
आजमगढ़। होली पर सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन की ओर से होली महोत्सव का आयोजन किया गया। बच्चों के साथ संस्था के सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। खुशहाल, समरस एवं सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
Trending Videos

शुभारंभ संस्था की सचिव साक्षी पांडेय ने बच्चों को होली के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देकर किया। बताया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित एवं प्राकृतिक रंगों से होली खेलने का संदेश भी दिया। इसके पश्चात बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर अत्यंत आनंद और उल्लास के साथ होली का पर्व मनाया। अंत में बच्चों के बीच दूधिया का वितरण किया गया, जिसका सभी ने आनंदपूर्वक सेवन किया। बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता और उत्साह स्पष्ट रूप से झलक रहा था। संस्था के सदस्य हार जैसवाल, शेषन गुप्ता, आदित्य, श्रीया, श्वेता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed