{"_id":"6a0e02c0bd6a592e8b04387d","slug":"a-farmer-who-went-to-irrigate-his-field-died-after-being-electrocuted-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-150498-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: खेत में सिंचाई करने गए किसान की करंट की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: खेत में सिंचाई करने गए किसान की करंट की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
अतरौलिया के गोहरपुर गांव में करंट से मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के गोहरपुर गांव में बुधवार सुबह खेत में सिंचाई करने गए एक किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। गोहरपुर गांव निवासी अमन सिंह ने बताया कि उनके पिता अनिल सिंह (45) बुधवार सुबह करीब 6 बजे खेत की सिंचाई करने के लिए घर से निकले थे। काफी देर हो जाने के बाद भी जब उनके पिता घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू हो गई।
जब खेत में देखा गया तो वहीं पर उनके पिता अनिल जमीन पर गिरे पड़े थे। पास में रोशनी के लिए लगाए गए बल्ब का तार भी गिरा था जिसमें करंट आ रहा था। तार को हटाने के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी मधु सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक एक और एक पुत्री के पिता थे।
उन्होंने बताया कि उनके पिता खेती-किसानी का कार्य करते थे और रोज की तरह बुधवार सुबह भी खेत की सिंचाई करने गए थे। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos