सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gunshots Ring Out Azamgarh Armed Miscreants Arrive by Car One Youth Dead Another Critical Condition

यूपी में तड़तड़ाईं गोलियां: हथियार से लैस होकर कार से आए थे बदमाश, एक युवक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 21 May 2026 09:35 AM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के पास बुधवार देर रात कार सवार दो युवकों पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Gunshots Ring Out Azamgarh Armed Miscreants Arrive by Car One Youth Dead Another Critical Condition
घायल व्यक्ति से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में बुधवार देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। चार पहिया वाहन से जा रहे दो युवकों पर अज्ञात बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। बदमाशों ने युवकों को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

Trending Videos




घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक के परिजनों में घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Gunshots Ring Out Azamgarh Armed Miscreants Arrive by Car One Youth Dead Another Critical Condition
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद एसपी अस्पताल पहुंचे और घायल युवक से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि घटना के शीघ्र खुलासे के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। सर्विलांस और एसओजी टीम को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में भय का माहौल है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed