सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jewellery worth lakhs and cash stolen from Koilari Khurd village

Azamgarh News: कोइलारी खुर्द गांव में नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth lakhs and cash stolen from Koilari Khurd village
विज्ञापन
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के कोइलारी खुर्द गांव में मंगलवार रात चोरों ने एक घर से डेढ़ लाख रुपये नकद समेत लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
Trending Videos

सूचना पर पुलिस , फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित पवन यादव ने बताया कि वह एक वाहन एजेंसी में कार्यरत हैं। बताया कि मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन के बाद सो गए थे। देर रात चोर घर में घुसे और अलमारी व बक्सों में रखी करीब डेढ़ लाख नकदी और करीब दो लाख के जेवरात लेकर भाग हो गए। सुबह परिवार के जागने पर मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।
चोरों ने वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया और आसपास के चार अन्य पट्टीदारों के घरों के दरवाजे भी बाहर से बंद कर दिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed