सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Even before Nautapa, the district was burning like a furnace, the mercury rose by 2.2 degrees in 24 hours.

Azamgarh News: नौतपा से पहले ही भट्टी की तरह तपा जिला, 24 घंटे में पारा 2.2 डिग्री बढ़ा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Even before Nautapa, the district was burning like a furnace, the mercury rose by 2.2 degrees in 24 hours.
कड़ी धूप में एक ही गमछे की छाँव तले जाते दो दोस्त। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। नौतपा शुरू होने से पहले ही जिले में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में भी लगातार इजाफा हो रहा है। मौसम में बढ़ती तपिश के चलते दिन और रात दोनों समय लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण धूप तेज रही। दोपहर होते-होते गर्मी और उमस का असर और बढ़ गया। करीब 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही पुरवा हवा ने वातावरण में नमी बढ़ा दी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पसीने से तर-बतर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज धूप के कारण दोपहर में सड़कों पर आवाजाही भी कम रही। गर्मी का असर सबसे अधिक दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और बाहर काम करने वाले लोगों पर देखा गया। लोग धूप से बचने के लिए सिर पर गमछा और छाता का सहारा लेते दिखे। वहीं ठंडे पेय पदार्थों, शिकंजी और जूस की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। 25 मई के आसपास शुरू होने वाले नौतपा के दौरान भीषण गर्मी और गंभीर लू चलने की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों ने दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

--जिले में छह दिनों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान--
20 मई - 41.4 - 28.0
19 मई - 39.2 - 27.4
18 मई - 42.2 - 26.0
17 मई - 42.7 - 25.0
16 मई - 41.2 - 25.0
15 मई - 37.0 - 24.8
--
प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आगामी 02-03 दिनों तक लू चलने की संभावना है। अगले तीन-चार दिन पूर्वांचल में तीव्र लू चलेगी। इससे पूर्वांचल के कई जिलों में तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed