{"_id":"69beea2ba5cb7a9ca20d9645","slug":"a-fire-broke-out-at-a-utensils-factory-and-a-cold-storage-facility-over-smoke-injuring-four-people-including-the-factory-owner-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-147299-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: धुएं के विवाद में बर्तन कारखाने व कोल्ड स्टोरेज पर धावा, हमले में कारखाना मालिक समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: धुएं के विवाद में बर्तन कारखाने व कोल्ड स्टोरेज पर धावा, हमले में कारखाना मालिक समेत चार घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के उद्पुर ग्राम पंचायत में शुक्रवार शाम धुएं को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष ने बर्तन कारखाने और कोल्ड स्टोरेज पर धावा बोल दिया। हमले में कारखाने के मालिक कैलाशनाथ रूंगटा समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने कारखाने परिसर में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की और शीशे तोड़ दिए। पीड़ित की तहरीर पर एक पक्ष के 5 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
कारखाने की चिमनी से निकल रहे प्रदूषित धुएं को लेकर पीछे रहने वाले कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि पड़ोसी युवक अपने 10–15 साथियों के साथ कारखाने पर पहुंच गए और हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के मुताबिक हमलावर लाठी-डंडा, ईंट और लोहे की रॉड से लैस थे। उन्होंने कारखाने में घुसकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर मालिक कैलाशनाथ रूंगटा व कर्मचारियों पंकज, मोहन और कमलेश को पीट दिया। पीड़ित ने बताया कि घटना के दौरान पुलिस को सूचना देने की कोशिश करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग निकले। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं दूसरे पक्ष के मनोज यादव का कहना है कि एल्युमिनियम फैक्ट्री में पहले चिमनी नहीं थी। इसकी शिकायत की गई थी। बाद में चिमनी बनवाई गई, लेकिन उससे निकलने वाले प्रदूषित धुएं से मोहल्ले के लोग परेशान हैं। उनका आरोप है कि इसी विवाद के चलते उनके और उनके बच्चों के नाम प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
प्रदूषित धुएं को लेकर कहासुनी हुई और मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। मामले में एक पक्ष के उद्पुर निवासी मनोज यादव, बेटे आर्यन और अमन के अलावा सिधारी थाना क्षेत्र के परानापुर निवासी अमरनाथ, रामगरीब यादव व 15 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। -सच्चिदानंद यादव, थाना प्रभारी फूलपुर
Trending Videos