{"_id":"69c6e2dee27dd2abc900e2c8","slug":"a-heat-wave-ward-with-10-beds-will-be-set-up-in-the-district-hospital-and-five-beds-in-the-chc-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-147621-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जिला अस्पताल में 10 और सीएचसी में पांच बेड का बनेगा हीट वेव वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जिला अस्पताल में 10 और सीएचसी में पांच बेड का बनेगा हीट वेव वार्ड
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इसी वार्ड को बनाया जाएगा हीट वेव वार्ड। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन के निर्देश के बाद स्वास्थ्य महकमा जिले में हीट वेव से बचाव की तैयारियाें में जुट गया है। जिला अस्पताल में 10 और सीएचसी में तीन से पांच बेड हीट वेव के मरीजों के लिए आरक्षित किया जाएगा। सीएमओ ने सीएचसी प्रभारियों को हीट वेव से निपटने के लिए ओआरएस, जरूरी दवाएं पहले से रख लेने का निर्देश दिया है।
मार्च में ही अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। दिन में तीखी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो जा रहा है। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने बताया कि हीट वेव को लेकर शासन की गाइडलाइनों के अनुसार विभाग के मातहत अधिकारियों व सीएचसी प्रभारियों को पहले से तैयार रहने का निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछली बार डेंगू वार्ड के पास हीट वेव वार्ड बनाया गया था। इस बार भी 10 बेड लगाए जाएंगे। इसके अलावा जिले की सभी 23 सीएचसी पर हीट वेव के मरीजों के लिए तीन से पांच बेड आरक्षित करने का निर्देश दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस व लू से बचाव के लिए आवश्यक दवाओं को रखने के लिए भी कहा गया है। सीएमओ ने लोगों को सलाह दिया कि जितनी बार हो सके पानी पीएं। प्यास न लगे तो भी पानी पिएं। हल्के रंग के ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें। धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाता, धूपी चश्मा, जूते का इस्तेमाल करें। यात्रा करते समय अपने साथ पानी जरूर रखें।
जिला अस्पताल में 10 बेड का हीट वेव वार्ड बनेगा। इसके अलावा सभी सीएचसी पर तीन से पांच बेड आरक्षित किए जाएंगे। इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है। वार्ड में कूलर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी केंद्रों पर ओआरएस, लू से बचाव के लिए आवश्यक दवाएं मंगा लें। अगर कुछ अन्य सामग्री की जरूरत हो तो उसकी डिमांड भी कर दें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।-- डॉ. एनआर वर्मा, सीएमओ।
Trending Videos
मार्च में ही अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। दिन में तीखी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो जा रहा है। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने बताया कि हीट वेव को लेकर शासन की गाइडलाइनों के अनुसार विभाग के मातहत अधिकारियों व सीएचसी प्रभारियों को पहले से तैयार रहने का निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछली बार डेंगू वार्ड के पास हीट वेव वार्ड बनाया गया था। इस बार भी 10 बेड लगाए जाएंगे। इसके अलावा जिले की सभी 23 सीएचसी पर हीट वेव के मरीजों के लिए तीन से पांच बेड आरक्षित करने का निर्देश दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस व लू से बचाव के लिए आवश्यक दवाओं को रखने के लिए भी कहा गया है। सीएमओ ने लोगों को सलाह दिया कि जितनी बार हो सके पानी पीएं। प्यास न लगे तो भी पानी पिएं। हल्के रंग के ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें। धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाता, धूपी चश्मा, जूते का इस्तेमाल करें। यात्रा करते समय अपने साथ पानी जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में 10 बेड का हीट वेव वार्ड बनेगा। इसके अलावा सभी सीएचसी पर तीन से पांच बेड आरक्षित किए जाएंगे। इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है। वार्ड में कूलर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी केंद्रों पर ओआरएस, लू से बचाव के लिए आवश्यक दवाएं मंगा लें। अगर कुछ अन्य सामग्री की जरूरत हो तो उसकी डिमांड भी कर दें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।