{"_id":"69dbf11f9d53b58d530fd229","slug":"gang-involved-in-drug-trafficking-in-the-name-of-sending-people-abroad-exposed-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-148510-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: विदेश भेजने के नाम पर ड्रग तस्करी में फंसाने वाले गिरोह का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: विदेश भेजने के नाम पर ड्रग तस्करी में फंसाने वाले गिरोह का खुलासा
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर युवकों को ड्रग तस्करी में फंसाने वाले आरोपी गिरफ्तार। श्रोत-पुलिस
विज्ञापन
आजमगढ़। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवकों को मादक पदार्थ की तस्करी में फंसाने वाले गिरोह का रानी की सराय पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े दो आरोपियों डॉ. फहीम खां और आदिल को गिरफ्तार किया है। अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। गिरफ्तार दोनों आरोपी मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के सरायगंगापब्बी नदवा के रहने वाले हैं।
थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बिलरियागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर सियरहा निवासी सुनील यादव की तहरीर पर 14 मार्च 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप था कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे धोखाधड़ी कर उन्हें मादक पदार्थों की तस्करी के जाल में फंसाया गया। विवेचना के दौरान गिरोह के कई सदस्यों के नाम सामने आए।
इसके बाद प्राथमिकी में एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की गई। रविवार सुबह सूचना पर पुलिस ने बेलइसा में छापा मारकर डॉ. फहीम खां और आदिल को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे सऊदी निवासी संदीप विश्वकर्मा के कहने पर नसीम आलम उर्फ भोनू को सामग्री उपलब्ध कराते थे। इसके बाद शंभू यादव उर्फ श्याम यादव के माध्यम से विदेश जाने वाले लोगों को यह सामग्री देकर उन्हें तस्करी में फंसा दिया जाता था। उन्होंने बताया कि ये एक सुनियोजित गिरोह है, जो विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को फंसाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की तस्करी में इस्तेमाल करता था। मामले में भागे हुए अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
फहीम चलाता था आयुर्वेदिक दवाओं की दुकान-
आजमगढ़। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों में फहीम खान मऊ जनपद के नदवासराय में आयुर्वेदिक दवाओं की दुकान चलाता था। इसके जरिए वह लोगों को गल्फ कंट्री में नौकरी के लिए भेजता था। इसके बाद जब वहां रह रहे लोगों को किसी दवा की जरूरत पड़ती थी तो वह उसे अन्य लोगों के जरिए यहां से भेजता था। लगभग पांच महीने पहले सऊदी में रहने वाले संदीप विश्वकर्मा ने एक दवा भेजने को कही। यह दवा वहां पर प्रतिबंधित है। सुनील यादव के छोटे भाई अजय यादव को नौकरी के लिए वहां भेजा गया और उसी के हाथ से यह प्रतिबंधित दवा भी भेजी गई। सउदी में एयरपोर्ट पर ही वह युवक पकड़ा गया और वहां उसे आजीवन कारावास हो गई। इसके बाद सुनील की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कई गई।
8 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़। थाना सरायमीर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को 8 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी मनीष सोनकर को गिरफ्तार किया है। सीओ फूलपुर किरणपाल सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि नंदांव मोड़ के पास खानकाह से गाहूखोर जाने वाले मार्ग पर रेल पटरी के किनारे एक व्यक्ति हेरोइन के साथ बैठा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनीष सोनकर निवासी पूनापोखर, थाना सरायमीर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से सफेद पॉलिथीन में रखी 8 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। बरामदगी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में 6 मुकदमे दर्ज हैं।
Trending Videos