सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uproar ensued at the Smriti Dwar after the VHP flag was replaced with that of the Bhim Army, with two groups pelting stones and bricks.

Azamgarh News: स्मृति द्वार पर विहिप का ध्वज हटाकर भीम आर्मी का झंडा लगाने पर हंगामा, दो वर्गों में चले ईंट-पत्थर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Uproar ensued at the Smriti Dwar after the VHP flag was replaced with that of the Bhim Army, with two groups pelting stones and bricks.
स्मृति द्वार पर वीएचपी ध्वज हटाकर काला झंडा लगाने के बाद हुए विवाद के दौरान जुटी पुलिस और भीड़।
विज्ञापन
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के गोपालपुर स्थित गौतम नगर चट्टी पर रविवार सुबह स्मृति द्वार से विश्व हिंदू परिषद (विहिप)का ध्वज हटाकर भीम आर्मी का झंडा लगाए जाने पर बवाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने में जुट गई। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चलें। मौके पर पहुंची तीन थानों की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और शरारती तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई करने में जुट गई है।
Trending Videos

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर स्थित गौतम नगर चट्टी पर गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग पर बने स्व. बाबू उदय सिंह स्मृति द्वार पर लगे वीएचपी ध्वज को हटाकर कुछ युवकों ने वहां भीम आर्मी का झंडा लगा दिया। सुबह करीब 9.15 बजे ग्रामीणों की नजर पड़ने पर उन्होंने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और धक्का-मुक्की व झड़प शुरू हो गई। थाना प्रभारी निहार नंदन कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्षों में बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। पुलिस ने तत्काल स्मृति द्वार से भीम आर्मी का झंडा हटवा दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ लालगंज भूपेश पांडेय, एसडीएम प्रशांत कुमार और देवगांव व तरवां थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। एसपी सिटी ने बताया कि ध्वज हटाने और झंडा लगाने वाले युवकों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर गश्त बढ़ा दी गई है। घटनास्थल पर विवाद करने वाले दोनों पक्षों पर पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इसके बाद युवकों का पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।-मधुबन कुमार सिंह, एसपी सिटी

-- मैं वहां नहीं था लेकिन जानकारी मिली है। कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला था। स्मृति द्वार पर हिंदू धर्म का झंडा लगा था, कार्यकर्ता बाबा साहेब का झंडा लगाना चाहते थे। इसी बात को लेकर थोड़ी अनबन हुई है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा था, आगे क्या हुआ मुझे इसके बारे में जानकारी नही है।-शेषनाथ राव, जिलाध्यक्ष भीम आर्मी।



-- घटना संज्ञान में आई है। यह एक साजिश है। बाबा साहेब सबके हैं उनके झंडे को उचित स्थान मिलना चाहिए। अगर वहां पर विश्व हिंदू महासंघ के झंडे को हटाकर भीम आर्मी का झंडा लगाया जा रहा था तो गलत है। प्रशासन को दोनों पक्षों को बिठाकर बात करनी चाहिए।

राणा संत सिंह, जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ।

स्मृति द्वार पर वीएचपी ध्वज हटाकर काला झंडा लगाने के बाद हुए विवाद के दौरान जुटी पुलिस और भीड़।

स्मृति द्वार पर वीएचपी ध्वज हटाकर काला झंडा लगाने के बाद हुए विवाद के दौरान जुटी पुलिस और भीड़।

स्मृति द्वार पर वीएचपी ध्वज हटाकर काला झंडा लगाने के बाद हुए विवाद के दौरान जुटी पुलिस और भीड़।

स्मृति द्वार पर वीएचपी ध्वज हटाकर काला झंडा लगाने के बाद हुए विवाद के दौरान जुटी पुलिस और भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed