सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Renovation of nine committees completed with Rs 45.27 lakh

Azamgarh News: 45.27 लाख से पूरा हुआ नौ समितियों का जीर्णोद्धार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Renovation of nine committees completed with Rs 45.27 lakh
साधन सहकारी समिति गजईपुर मुंडेरा का कराया गया जीर्णोद्धार। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी नौ समितियों के जीर्णोद्धार का काम 45.27 लाख से पूरा हो चुका है। अब इसमें खाद- बीज भंडारण की सुविधा बेहतर होगी। समिति सचिवों को बरसात में छत टपकने का डर नहीं सताएगा।
Trending Videos

जिले में 250 साधन सहकारी समितियां हैं। एआर को- ऑपरेटिव अजय कुमार ने बताया कि समितियों से किसानों को खाद- बीज का वितरण किया जाता है। इसके अलावा रबी और खरीफ सीजन में समितियों को क्रय केंद्र भी बताया जाता है। कई समितियां पुरानी हो चुकी हैं। प्लास्टर उखड़ गए हैं और बरसात में भी पानी टपकता था। शासन ने जर्जर अवस्था में पहुंच चुकीं समितियों के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव मांगा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत नौ साधन सहकारी समितियों भुवना बुजुर्ग, पनकीपुर अहियाई, मंदुरी, बालनरायन मंझरिया, गजईपुर मुंडेरा, बैरीडीह, तरवा, मेंहनगर और लसड़ाकला के मरम्मत और रंगरोगन के लिए 45.27 लाख का प्रस्ताव भेजा गया था। इसकी शासन से मंजूरी मिलने के बाद इन समितियों के छत, फर्श, प्लास्टर और रंगरोगन का कार्य कराकर सही कराया गया। अन्य जर्जर समितियों के जीर्णोद्धार के लिए शासन को भेजने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed