सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SIR: In the SP's 'stronghold', more names were struck off than the margin of victory for MLAs in 8 seats.

एसआईआर : सपा के ‘गढ़’ में 8 सीटों पर विधायकों की जीत के अंतर से ज्यादा कटे नाम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
SIR: In the SP's 'stronghold', more names were struck off than the margin of victory for MLAs in 8 seats.
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले की दसों विधानसभा सीटों पर ‘’साइकिल’’ दौड़ाने वाली समाजवादी पार्टी के लिए 2027 की राह कैसी होगी ये भविष्य तय करेगा। प्रशासन द्वारा जारी अंतिम मतदाता सूची के आंकड़ों ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है।
Trending Videos

विशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले की 8 ऐसी सीटें हैं, जहां सपा विधायकों की पिछली जीत के अंतर से कहीं ज्यादा वोटरों के नाम काट दिए गए हैं।
2022 विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ सदर की चर्चित सीट से पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव 16,036 मतों से जीते थे। लेकिन इस बार की सूची से अकेले इसी विधानसभा में 67,389 मतदाता कम हो गए हैं। यह आंकड़ा पिछली जीत के अंतर से लगभग चार गुना अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद 10 अप्रैल को प्रशासन की तरफ से अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
इसी तरह अतरौलिया विधानसभा में संग्राम सिंह यादव ने 17,247 मतों से जीत दर्ज की थी। यहां एसआईआर में 28,145 मतदाता घट गए। इसी तरह लालगंज सुरक्षित सीट पर बेचई सरोज ने 14,733 मतों से जीत हासिल की थी, इस बार विशेष पुनरीक्षण में 46,405 मतदाता घट गए हैं। मेंहनगर सीट पर पूजा सरोज ने 14,149 मत से जीत दर्ज की थी। इस बार यहां 37,801 मतदाताओं के नाम कट गए हैं।
ऐसे में राजनीतिक दलों को आगामी विस चुनाव में नए सिरे से गुणा-गणित बैठानी पड़ेगी। हालांकि मतदाता सूची से कटे नाम से अब विस क्षेत्रों में चुनावी समीकरण के बदलने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed