सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pankaj Singh became the district vice president, Pramod Kumar the joint minister

Azamgarh News: पंकज सिंह बने जिला उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार संयुक्त मंत्री

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Pankaj Singh became the district vice president, Pramod Kumar the joint minister
उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का मंडली सम्मेलन व चुनाव में मौजूद नवनियुक्त
विज्ञापन
आजमगढ़। विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का मंडलीय सम्मेलन एवं चुनाव जिलाअध्यक्ष एवं प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य नारायण प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी के रूप में वाराणसी के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद तथा सहयोगी के रूप में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप उपस्थित रहे।
Trending Videos

उनके निर्देशन में जिला कार्यकारिणी को यथावत घोषित करते हुए तीन नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। पंकज कुमार सिंह को जिला उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार को संयुक्त मंत्री तथा रोहित राम को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। मऊ जनपद से अरविंद चौहान को संयोजक तथा अशोक कुमार और रियाज अहमद को सह-संयोजक नियुक्त किया गया। वहीं बलिया से रुपेश शर्मा को संयोजक एवं जनार्दन यादव को सह-संयोजक घोषित किया गया। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष जीके शर्मा ने सभी से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। सम्मेलन में राहुल, संजय, गोपाल प्रसाद, त्रिलोक कपूर, मुकेश यादव, भूपेंद्र नाथ, सुशील कुमार वर्मा, रनू यादव, जगदीश शर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला मंत्री एवं प्रांतीय संयुक्त मंत्री जमुना प्रसाद गौड़ ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed