{"_id":"69dbf1968f32fcb00406344b","slug":"as-the-mercury-rose-transformers-began-to-overheat-burning-80-in-12-days-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-148535-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पारा बढ़ने से गर्म होने लगे ट्रांसफाॅर्मर, 12 दिनों में 80 जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पारा बढ़ने से गर्म होने लगे ट्रांसफाॅर्मर, 12 दिनों में 80 जले
विज्ञापन
सिधारी स्थित विद्युत विभाग के वर्कशॉप में बनने के लिए रखे गए ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। तेज धूप से दिन का पारा चढ़ता जा रहा है। इधर एक माह में बिजली की मांग 350 मेगावाट से बढ़कर 400 मेगावाट तक पहुंच गई हैं। इसका असर विद्युत आपूर्ति के लिए लगे ट्रांसफाॅर्मरों पर पड़ने लगा है। करीब डेढ़ महीने में 180 ट्रांसफाॅर्मर जल चुके हैं।
जिले के छह वितरण खंडों में विभिन्न भार के करीब सात लाख उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को 41253 वितरण ट्रांसफाॅर्मरों के माध्यम से बिजली की आपूर्ति की जाती है। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड होने लगे हैं। मार्च महीने में करीब 100 ट्रांसफाॅर्मर जले थे। इधर 12 दिनों में लगभग 80 ट्रांसफाॅर्मर जल चुके हैं। इसमें 25 केवीए के ट्रांसफाॅर्मरों के जलने की शिकायतें सबसे अधिक आ रही हैं। वर्कशॉप के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि इस माह प्रतिदिन औसतन छह से सात ट्रांसफाॅर्मर जलने की शिकायत आ रही है। अभी ज्यादा ट्रांसफाॅर्मर जलने की शिकायत नहीं आ रही है। स्थिति नियंत्रण में हैं। जले ट्रांसफाॅर्मरों को बदलने के लिए इस समय नौ गाड़ियां लगी हैं। जब अधिक ट्रांसफाॅर्मर डैमेज होंगे तो गाड़ियों का अनुबंध भी बढ़ाया जाएगा।
00
एक हजार एडवांस ट्रांसफार्मर तैयार
वर्कशॉप के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि गर्मी के मद्देनजर वर्कशॉप में तैयारी पहले से कर ली गई है। विभिन्न क्षमता के एक हजार एडवांस ट्रांसफाॅर्मर तैयार कर लिए गए हैं। र 20 से 25 ट्रांसफार्मर तैयार भी किए जा रहे हैं। आगे गर्मी बढ़ने से जब अधिक ट्रांसफाॅर्मर डैमेज होंगे तो इन्हीं ट्रांसफाॅर्मरों को निकालकर लगाया जाएगा।
00
गर्मी के मद्देनजर हमारी तैयारी पूरी है। हालांकि अभी औसतन छह से सात ट्रांसफार्मर ही डैमेज हो रहे हैं। कहीं कोई समस्या नहीं हैं। जले ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए नौ गाड़ियां लगी हुईंं हैं। शिकायत आने के बाद समय से ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं।- आशीष कुमार, अधिशासी अभियंता वर्कशॉप
Trending Videos