{"_id":"69c428d1fe01ef65870fb998","slug":"a-short-circuit-caused-a-fire-burning-25-bighas-of-wheat-crop-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-147532-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 25 बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 25 बीघा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। तरवा थाना क्षेत्र के एरा और जमीरपुर गांव के सिवान में बुधवार को दोपहर में विद्युत तार में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 25 बीघा गेहूं की जलकर राख हो गई।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को देने के साथ ही खुद आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तेज पछुआ हवाओं के चलते आग तेजी से फैलती रही और पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। लालगंज मुख्यालय से घटनास्थल की दूरी अधिक होने के कारण जब तक दमकल की गाड़ी वहां पहुंचती तब तक बिहारी यादव, धनेसर राम, कैलाश, लालंचद ओमप्रकाश सिंह, रामराज सहित करीब 18 से अधिक किसानों की लगभग 25 बीघा फसल जल गई। उधर सूचना पाकर स्थानीय थाने की पुलिस और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचकर फसल नुकसान का जायजा लिया। इस संबंध में तहसीलदार मेंहनगर नवीन निश्चल त्रिपाठी ने बताया कि नायब तहसीलदार आनंद यादव को मौके पर भेजा गया था। रिपोर्ट आ गई है, किसानों को मुआवजा देने के लिए रिपोर्ट मंडी समिति को भेजी जाएगी।
शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग
मेंहनगर। तरवां थाना क्षेत्र के परमानपुर बाजार स्थित लालगंज रोड पर कपड़े दुकान में मंगलवार की रात लगभग 9:00 बजे आग लग गई। इससे दुकान में रखे कपड़े जल गए। परमानपुर बाजार निवासी राधेश्याम राजभर ने बताया कि सियाश्री वस्त्रालय नाम से कपड़े की बड़ी दुकान है। इसी मकान में वह परिवार सहित रहते हैं। मंगलवार शाम को दुकान बंद कर घर के ऊपरी हिस्से में खाना खाकर सो गए। रात में दुकान से धुआं निकलता देख परिवार के लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे और अपने-अपने घरों से सबमर्सिबल का पाइप लगाकर बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखे कपड़े, फर्नीचर आदि जल गए। घटना की वजह शाॅर्ट सर्किट बताई। कहा कि इस अगलगी में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष चंद्रदीप ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी, तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। संवाद
Trending Videos