सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Akshaya Tritiya: Jewellery worth Rs 20 crore sold, lockets, earrings and bracelets in demand

अक्षय तृतीया : 20 करोड़ के गहने बिके, लाॅकेट, बाली और ब्रेसलेट की रही मांग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya: Jewellery worth Rs 20 crore sold, lockets, earrings and bracelets in demand
काशी-गोमती ज्वेलर्स में खरीदारी करते ग्राहक।
विज्ञापन
आजमगढ़। अक्षय तृतीया पर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को बाजार गुलजार रहे। सोने-चांदी के दाम बढ़ने के बावजूद ग्राहकों ने सोने के सिक्के, चेन, अंगूठी और शादी के गहनों के साथ बर्तनों और वाहनों की खरीदारी की। पर्व पर करीब 20 करोड़ के गहने बिक गए।
Trending Videos

रविवार को कम खरीदार पहुंचे लेकिन सोमवार को उदया तिथि में पर्व मनाया जाएगा। इससे अधिक खरीदारी की संभावना जताई गई है। ज्वैलरी के संस्थानों ने मेकिंग चार्ज पर विशेष छूट (20) प्रतिशत के साथ-साथ चांदी के सिक्कों पर आकर्षक ऑफर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे-छोटे आइटम लाॅकेट, चेन, कानों की बाली, चूड़ी, कंगन, और ब्रेसलेट की अधिक मांग थी। लोगों ने चांदी की वस्तुओं में पाजेब, पायल, बिछिया और बर्तन भी खरीदे। सोमवार को उदया तिथि में बंपर खरीदारी की संभावना जताई गई है। अक्षय तृतीया वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन खरीदारी करने को शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते है, उसका परिणाम अच्छा ही होता है। इस पर्व पर शहर से लेकर ग्रामीणांचल में बाजार गुलजार रहे।
जेवरातों के अलावा कपड़ो की दुकानों पर ज्यादा भीड़ नजर आई। रविवार को बंदी के बावजूद प्रतिदिन से तीन गुना खरीदारी की संभावना जताई गई है। लोगों ने सोने-चांदी के जेवरातों के साथ ही कपड़ो, वाहनों आदि की खरीदारी की। कुछ लोगों ने वाहनों की भी खरीद की। सराफा कारोबारी आशीष अग्रवाल के अनुसार, रविवार के चलते अपेक्षा के अनुरूप ग्राहक नहीं निकले पर सोमवार को अच्छी खरीदारी की संभावना है।
उन्होंने बताया कि जिले में करीब 20 करोड़ का कारोबार हुआ है। मनोज कुमार ने बताया कि रोजाना की अपेक्षा तीन गुना खरीदारी हुई है। ग्राहकों के लिए मेकिंग चार्ज में जीएसटी और लेबर चार्ज में 20-20 फीसदी का ऑफर दिया गया था। आशीष गोयल ने बताया कि रविवार की बंदी और चटख धूप के चलते ग्राहक कम निकले हैं। सोमवार की सुबह उदया तिथि में अच्छे बाजार की संभावना है।

काशी-गोमती ज्वेलर्स में खरीदारी करते ग्राहक।

काशी-गोमती ज्वेलर्स में खरीदारी करते ग्राहक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed