सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Amid questions surrounding the encounter, police presented evidence, scanning 1,000 CCTV footage, with the accused appearing in 100 of them.

Azamgarh News: मुठभेड़ पर उठे सवालों के बीच पुलिस ने पेश किए सबूत, 1000 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, 100 में दिखे आरोपी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Amid questions surrounding the encounter, police presented evidence, scanning 1,000 CCTV footage, with the accused appearing in 100 of them.
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में जिओ कंपनी के एरिया मैनेजर के साथ मारपीट और लूट के मामले में हुए धर्मेंद्र सिंह उर्फ अभिषेक सिंह के मुठभेड़ को लेकर उठे सवालों के बीच पुलिस ने अब साक्ष्यों के साथ अपनी स्थिति स्पष्ट की है। रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों ने पूरे मामले की विवेचना से जुड़े तथ्यों को सामने रखा।
Trending Videos

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण चिराग जैन और क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि घटना के खुलासे के लिए करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इनमें से लगभग 100 कैमरों में आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध रूप से सामने आईं, जिसमें वे अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर रेकी करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि तीन आरोपियों की पहचान जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चकलालचंद गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ अभिषेक सिंह, अंशुमान सिंह और गढ़वल गांव निवासी राहुल राय के रूप में हुई है। सीसीटीवी फुटेज में तीनों के चेहरे स्पष्ट रूप से दिखाई देने का दावा करते हुए पुलिस ने कार्रवाई को साक्ष्य आधारित बताया है। वहीं, पुलिस की गोली से घायल धर्मेंद्र सिंह के परिजनों द्वारा एसपी को प्रार्थनापत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है, जिस पर व्यापक स्तर पर जांच जारी है।
इस पूरे प्रकरण ने सियासी रंग भी ले लिया है और विभिन्न स्तरों पर बयानबाजी तेज हो गई है। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed