{"_id":"69e53153c77b6fce5e0da86c","slug":"the-goal-of-a-developed-india-will-be-achieved-only-with-equal-participation-of-women-vice-chancellor-azamgarh-news-c-20-1-vns1007-1363810-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की समान भागीदारी से ही विकसित भारत का लक्ष्य पूरा होगा : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की समान भागीदारी से ही विकसित भारत का लक्ष्य पूरा होगा : कुलपति
विज्ञापन
विवि के पुस्तकालय भवन में कार्यक्रम के दौरान पुस्तकें पढ़ते कुलपति और अन्य।
विज्ञापन
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर स्थित पुस्तकालय भवन में रविवार को ‘पढ़ें विश्वविद्यालय, बढ़ें विश्वविद्यालय’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष परिचर्चा सत्र का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम कुलपति प्रो. संजीव कुमार के नेतृत्व एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देशों के क्रम में संपन्न हुआ।
कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 केवल महिलाओं को आरक्षण देने का माध्यम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक समावेशी और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत@ 2047 का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब महिलाएं निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी निभाएंगी।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पुस्तकालय संस्कृति को बढ़ावा देना और उन्हें नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जागरूक करना रहा। परिचर्चा के दौरान कुलपति, कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. निधि सिंह ने बताया कि इस दौरान ‘मिस कॉल अभियान’ भी चलाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने निर्धारित नंबर पर कॉल कर अधिनियम के प्रति समर्थन जताया। डॉ. प्रियंका सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने पुस्तकालय में सामूहिक अध्ययन कर शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया और विशेष रूप से छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
पत्रकारिता विभाग के नितेश सिंह ने बताया कि इस आयोजन ने विद्यार्थियों को न केवल अधिनियम के प्रति जागरूक किया, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका समझने का अवसर भी दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सूर्य प्रकाश अग्रहरि, डॉ. रोहित पाण्डेय, डॉ. विभा मिश्रा एवं डॉ. अंकुर श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Trending Videos
कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 केवल महिलाओं को आरक्षण देने का माध्यम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक समावेशी और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत