{"_id":"69c983a5b09cc4f2090d026f","slug":"an-unknown-vehicle-collided-with-a-milk-laden-vehicle-killing-the-driver-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-147746-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अज्ञात गाड़ी ने दूध लदे वाहन को मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अज्ञात गाड़ी ने दूध लदे वाहन को मारी टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
विनोद कुमार यादव। फाइल फोटो।
विज्ञापन
पवई। थाना क्षेत्र के खेमीपुर गांव के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूध लदे तीन पहिया वाहन के चालक विनोद कुमार यादव की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के सिरखिनपुर गांव निवासी विनोद कुमार यादव तीन पहिया वाहन से रविवार सुबह 11 बजे दूध की सप्लाई करने के लिए जौनपुर के शाहगंज जा रहे थे। वे खेमीपुर गांव के पास पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार किसी वाहन ने उसके तीन पहिया वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन पहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पवई पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी पवई पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो घायल
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह कटघर में रविवार दोपहर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने पेट्रोल पंप की ओर मुड़ रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
उबारपुर लखमीपुर निवासी रामलगन ने बताया कि वह मुन्ना के साथ अपने घर से बाइक से पेट्रोल भराने जा रहे थे। जैसे ही वे गोमाडीह कटघर स्थित पेट्रोल पंप के पास मुड़े, वाराणसी से आजमगढ़ की ओर आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीरपुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos