{"_id":"69ca794800ef9bfe0b021d8c","slug":"video-shalini-wins-up-mukh-muskan-2026-title-satyam-chaudhary-named-mr-youth-icon-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शालिनी ने जीता यूपी मुख मुस्कान 2026 का खिताब, सत्यम चौधरी बने मिस्टर यूथ आईकॉन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शालिनी ने जीता यूपी मुख मुस्कान 2026 का खिताब, सत्यम चौधरी बने मिस्टर यूथ आईकॉन
आजमगढ़ जिले में दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को रैदोपुर स्थित एक होटल में ‘यूपी मुख मुस्कान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट की अध्यक्ष दुर्गा सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सत्यम चौधरी मिस्टर यूथ आईकाॅन बने और शालिनी ने यूपी मुख मुस्कान का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोनी विधानसभा से लंबे समय तक विधायक रहे नंद किशोर गुर्जर और विशिष्ट अतिथि स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन यादव रहीं। प्रतियोगिता में कुल 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ‘मिस्टर यूथ आइकॉन’ का खिताब सत्यम चौधरी ने अपने नाम किया, वहीं ‘मिस यूपी मुख मुस्कान’ का ताज शालिनी को मिला। प्रथम व द्वितीय रनरअप में नंदिनी दुबे, साक्षी प्रजापति, अश्विन पाठक और प्रवीण सैनी रहे। इसके अलावा ‘मिस्टर आजमगढ़’ का खिताब विवेकानंद विश्वकर्मा और ‘मिस आजमगढ़’ का खिताब अक्षरा सिंह ने जीता। बेस्ट माडल आफ इवनिंग’ का पुरस्कार अंकित सिंह और प्रतिज्ञा को दिया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महामंत्री समर प्रताप सिंह एवं जिला छात्र अध्यक्ष अविनाश सिंह ‘बंटी’ ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह रिंकू, भाजपा जिला अध्यक्ष निखिल राय, आशीष तिवारी, अंशु द्विवेदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय परिधानों का आकर्षक प्रदर्शन इंद्रिशिया फैशन के एमी पांडेय और मयंक मिश्रा द्वारा किया गया। जज की भूमिका सोनी जायसवाल (सलोनी मेकओवर) और डॉ. विपिन यादव ने निभाई। प्रतिभागियों का मेकअप प्रियांशु मेकओवर और सलोनी मेकओवर टीम द्वारा किया गया। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की पदाधिकारी प्रतिभा द्विवेदी, अनीता सिंह, अंजु मौर्य, रीना जायसवाल, संगीता वर्मा, नीरज सिंह, कुसुम जायसवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की संरक्षक विजय लक्ष्मी मिश्रा का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन हुनर संस्थान के सुनील विश्वकर्मा द्वारा किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।