फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Body of Azamgarh Rahul reaches home after his murder in Kuwait

आजमगढ़ के युवक की कुवैत में हत्या: गांव पहुंचा शव, चार साल पहले हुई थी शादी; नौकरी के लिए गया था परदेस

Wed, 12 Aug 2026 02:50 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 12 Aug 2026 02:50 PM IST
सार

Azamgarh News: कुवैत में हत्या के बाद राहुल का शव गांव पहुंचा तो पूरा गांव रो पड़ा। वह छह माह पूर्व नौकरी के लिए कुवैत गया था। चार साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी का रो- रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Body of Azamgarh Rahul reaches home after his murder in Kuwait
शव गांव पहुंचा तो रो पड़ा पूरा परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: कुवैत में चार दिन पहले हत्या किए गए आजमगढ़ के यूसुफपुर खानपुर निवासी 25 वर्षीय राहुल चौहान का शव मंगलवार शाम उनके पैतृक गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और पत्नी साधना सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। देर शाम दुर्वासा धाम में राहुल का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


रोजगार के लिए गए थे कुवैत
राहुल चौहान भाजपा के सदस्य कस्तूरी चौहान के पुत्र थे। वह रोजगार के सिलसिले में कुवैत में नौकरी करते थे। वह करीब छह माह पहले ही दोबारा कुवैत गए थे। इससे पहले भी वह वहां काम कर चुके थे। मृतक के पिता कस्तूरी ने बताया कि राहुल दीदारगंज निवासी मुन्ना चौहान के पुत्र के साथ कुवैत गए थे। कुवैत पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है। परिजनों ने कमरा बदलने या किसी अन्य काम से जुड़ी गलतफहमी को घटना का संभावित कारण बताया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन


मंगलवार शाम शव के यूसुफपुर खानपुर, थाना फूलपुर क्षेत्र पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार मौके पर जुट गए। शव देखते ही पत्नी साधना बेसुध हो गईं। राहुल की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी साधना, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम उम्र में हुई इस दर्दनाक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। देर शाम परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में दुर्वासा धाम में राहुल का अंतिम संस्कार किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी होते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा आदि ने घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed