सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Body of youth missing for three days found by the expressway

Azamgarh News: तीन दिन से लापता युवक का एक्सप्रेस-वे किनारे मिला शव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Body of youth missing for three days found by the expressway
विज्ञापन
अतरौलिया। तीन दिन पहले दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए घर से निकले गोरखपुर के युवक का शव बुधवार को गोरखपुर-लिंक एक्सप्रेस-वे के किनारे बरामद हुआ। मंगलवार को उसकी बाइक अतरौलिया क्षेत्र के गदनपुर टोल प्लाजा के पास लावारिस हालत में मिली थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोरखपुर जिले के बाघागाड़ा, टोला जीतपुर, थाना गीडा निवासी जयसिंह निषाद (26) सोमवार की शाम दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए बाइक से निकला था। मंगलवार को सुबह उसने फोन पर परिजनों को बताया कि वह रास्ते में है और जल्द घर पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।
मंगलवार की शाम को पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि जयसिंह की बाइक गदनपुर स्थित टोल प्लाजा के पास लावारिस हालत में मिली है। बाइक में चाबी भी लगी हुई थी। पुलिस और परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को सुबह गोरखपुर-लिंक एक्सप्रेस-वे के पिलर संख्या 60 के पास जयसिंह का शव पाया गया।
विज्ञापन

मृतक के भाइयों दुर्गेश और प्रदीप कुमार ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि बाइक और शव अलग-अलग जगह मिलना संदेह को और गहरा करता है। थानाध्यक्ष देवेंद्रनाथ दुबे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed