{"_id":"6a3cc64c78090f863d0a460b","slug":"two-robbers-each-carrying-reward-of-25-000-injured-and-arrested-in-azamgarh-police-encounter-2026-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लूटकांड का खुलासा: 25-25 हजार के दो इनामी लुटेरे गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल हुए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटकांड का खुलासा: 25-25 हजार के दो इनामी लुटेरे गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल हुए बदमाश
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने 25-25 हजार के दो इनामी लुटेरों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हुए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25-25 हजार रुपये के दो इनामी लुटेरे घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सहजेरपुर निवासी समीर और चकबहार निवासी शिव कुमार राजभर उर्फ लाला शामिल है। आरोपियों के कब्जे से लूट के मोबाइल, चांदी की पायल, नकदी, दो तमंचे और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार रात फूलपुर कोतवाली पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की घटनाओं में वांछित दो बदमाश बिना नंबर प्लेट की केटीएम बाइक से मुड़ियार ईदगाह के पास मौजूद हैं और किसी वारदात की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; कोर्ट की खबरें: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हुई सुनवाई, गंगा में नाव पर नॉनवेज पार्टी केस में पांच को जमानत
पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में पुलिस वाहन की हेडलाइट क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन दोनों फायरिंग करते रहे। इसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के दाहिने पैर में गोली लगी और वे गिर पड़े।
घायल बदमाशों की पहचान फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सहजेरपुर निवासी समीर और चकबहार निवासी शिव कुमार राजभर उर्फ लाला के रूप में हुई। दोनों को पहले सीएचसी फूलपुर और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उन्होंने बताया कि वे केटीएम बाइक से महिलाओं और राहगीरों को निशाना बनाते थे तथा तमंचे के बल पर लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस को माहुल, पवई और अन्य क्षेत्रों में हुई मोबाइल छिनैती की घटनाओं के संबंध में भी अहम सुराग मिले हैं।
दो महिला लूटकांड का हुआ खुलासा
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 17 जून को फूलपुर-दुर्वाषा मार्ग पर ऑटो से जा रही एक महिला का असलहा दिखाकर पर्स लूट लिया गया था। पर्स में मोबाइल, मंगलसूत्र, झुमकी, चांदी की पायल, नकदी और अन्य सामान रखा था। इसी तरह 14 जून को सरायमीर क्षेत्र में एक महिला का पर्स छीना गया था। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी।

यह हुई बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध .315 बोर तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक जोड़ी चांदी की पायल, 1577 रुपये नकद और मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ फूलपुर कोतवाली में हत्या के प्रयास, पुलिस पर फायरिंग, लूट और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।