{"_id":"6a3c34a033a4085db606b00e","slug":"get-vaccinated-against-hpv-and-find-missing-girls-quickly-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-152435-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एचपीवी टीकाकरण कराएं और गुमशुदा बालिकाओं को जल्द खोजें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एचपीवी टीकाकरण कराएं और गुमशुदा बालिकाओं को जल्द खोजें
विज्ञापन
सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक को संबोधित करती उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने बुधवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं।
इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को एचपीवी टीकाकरण को बढ़ावा देने और गुमशुदा बालिकाओं को को जल्द तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला सशक्तीकरण, बालिका सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और महिला कल्याण योजनाओं की प्रगति जानी। उन्होंने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। 20 छात्र-छात्राओं को टैबलेट भी वितरित किए।
महिला आयोग अध्यक्ष ने जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित गोद भराई, अन्नप्राशन एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और नवजात शिशुओं को पोषण पोटली वितरित की तथा अस्पताल की साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकों की उपस्थिति और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया। सर्किट हाउस में आयोजित महिला जनसुनवाई के दौरान 20 से अधिक महिलाओं ने अपनी शिकायतें और समस्याएं रखीं।
अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तहसील निजामाबाद की दिव्यांग महिला सुषमा सिंह द्वारा आवास और शौचालय की मांग किए जाने पर उन्होंने उपजिलाधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। बैठक के दौरान उन्होंने 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
साथ ही बालिकाओं की गुमशुदगी के मामलों पर चिंता जताते हुए जागरूकता अभियान चलाने तथा गुमशुदा बालिकाओं को जल्द तलाशने के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, अल्पसंख्यक कल्याण, कौशल विकास तथा पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा भी की। इसके बाद उन्होंने जिला कारागार का निरीक्षण कर महिला बंदियों को उपलब्ध कराई जा रहीं स्वास्थ्य, सुरक्षा और पुनर्वास संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी गंभीर सिंह, एसडीएम न्यायिक प्रशांत कुमार, सीओ आस्था जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध सिंह आदि थे।