सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Crowds gathered in mosques on Alvida Juma, praying for peace.

Azamgarh News: अलविदा जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़, अमन-चैन की मांगी दुआ

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in mosques on Alvida Juma, praying for peace.
जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज अदा करते लोग
विज्ञापन
आजमगढ़। रमजान माह के आखिरी जुमे (अलविदा जुमे) पर शुक्रवार को जिलेभर की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रोजेदारों ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ विशेष नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, तरक्की, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी।
Trending Videos

शहर की जामा मस्जिद, नगर पालिका चौक स्थित मस्जिद, सिधारी और तकिया समेत अन्य प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर मस्जिदों के बाहर पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अधिकारी भी चक्रमण करते रहे। नमाज को लेकर कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में भी पहले से व्यापक तैयारियां की गई थीं। अलविदा जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हो गई।
फूलपुर : कस्बे की नई जामा मस्जिद, पुरानी जामा मस्जिद, बाबू खां मदरसा मस्जिद, दारुल अबरार मस्जिद, माहुल तिराहा मस्जिद और चमावा गांव की शिया मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजियों ने जुमे की नमाज अदा की। चमावा गांव की शिया मस्जिद में मौलाना सैय्यद जायर इमाम ने नमाज अदा कराई और रोजेदारों से जरूरतमंदों की मदद करने तथा फितरा अदा करने की अपील की।
अंबारी : कस्बा माहुल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अलविदा जुमे की नमाज अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। गौसपुर, जागपुर, निजामपुर, रसूलपुर, दीदारगंज और पल्थी समेत कई गांवों की मस्जिदों में नमाजियों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। अमिलो : क्षेत्र में रमजान के आखिरी रोजे और अलविदा जुमे के मौके पर मस्जिदों में खासी भीड़ रही। अलजामियतुल अशरफिया अरबी यूनिवर्सिटी परिसर स्थित अजीजुल जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क की खुशहाली और शांति के लिए दुआ मांगी। यहां भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed