फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DIOS held responsible for students' protests.

Azamgarh News: छात्रों के धरना-प्रदर्शन के लिए डीआईओएस को बताया जिम्मेदार

Thu, 20 Aug 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
DIOS held responsible for students' protests.
माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की बैठक बुधवार को शहर स्थित कार्यालय में हुई। इसमें पदाधिकारियों ने स्मिथ इंटर कॉलेज में मंगलवार को छात्रों द्वारा किए गए धरना-प्रदर्शन के लिए डीआईओएस को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि तत्कालीन डीआईओएस उपेंद्र कुमार से संगठन ने लिखित शिकायत की थी कि उक्त कॉलेज में छात्रों से शासन से निर्धारित शुल्क से कई गुना अधिक रुपये प्रवेश के नाम पर लिए जा रहे हैं। एडीआईओएस की जांच में भी यह मामला सही मिला था।
विज्ञापन

इस पर संगठन ने प्रबंध तंत्र के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए कई बार शिकायत की और डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया, लेकिन डीआईओएस की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने का परिणाम है कि छात्रों को प्रबंध तंत्र के खिलाफ सड़क पर उतरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मंत्री ने मांग की कि प्रबंध तंत्र को तत्काल भंग कर वहां प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त किया जाए, जिससे पढ़ने वाले गरीब छात्र-छात्राओं को लूट से बचाया जा सके। इस मौके पर जामवंत निषाद, रामजन्म सिंह, शेर बहादुर सिंह यादव, अतुल सिंह, राधेश्याम राजभर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed