{"_id":"6a8605ca9d934e0e0b01862d","slug":"drug-free-youth-are-the-strong-foundation-of-a-developed-india-vice-chancellor-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-155662-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : कुलपति
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम विविध कार्यक्रम में शामिल होने वाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं को नशे की लत से बचाने, उनके उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने और विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय के सभागार में मंगलवार को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विश्वविद्यालय एवं मेरा युवा भारत, आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 300 से अधिक विद्यार्थियों के साथ विभिन्न महाविद्यालयों, एनएसएस, एनसीसी और युवा मंडलों से जुड़े युवाओं ने भाग लिया।
युवाओं को जागरूकता अभियान का सक्रिय सहभागी बनाने के लिए भाषण, नृत्य, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, रील्स, कविता पाठ, स्लोगन लेखन और लोकगीत समेत आठ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा नशे की गिरफ्त में आएंगे तो देश के विकास की गति प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को सफल बनाने के लिए युवाओं, शिक्षकों, अभिभावकों और समाज को मिलकर प्रयास करना होगा।
युवाओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि नशे से दूरी, स्वस्थ जीवन और सकारात्मक सोच को अपनी पहचान बनाएं। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा स्वस्थ, जागरूक, अनुशासित और रचनात्मक होगा।
मेरा युवा भारत की जिला युवा अधिकारी सीमा पाण्डेय, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. देवेंद्र कुमार पाण्डेय तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशि प्रकाश शुक्ला, डॉ. मनीषा सिंह और डॉ. हरेन्द्र सिंह प्रजापति ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
निर्णायक मंडल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का चयन किया। समापन पर कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन वैशाली सिंह ने किया।