सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity will be available only after the meter balance is cleared.

Azamgarh News: मीटर का बकाया खत्म होने पर ही मिलेगी बिजली

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Electricity will be available only after the meter balance is cleared.
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लागू होने के बाद बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई सख्त व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब केवल माइनस बैलेंस भरने से कनेक्शन चालू नहीं होगा, बल्कि पुराने बकाये का भुगतान भी अनिवार्य कर दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब तक मीटर का बैलेंस प्लस में नहीं आएगा, तब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जाएगी।
Trending Videos

जिले के कई क्षेत्रों में पोस्टपेड मीटर को हटाकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं। एसडीओ शहर उपेंद्र चौरसिया ने बताया अब पुराने बिलों की वसूली भी इसी प्रणाली से जुड़ गई है। ऐसे में यदि कोई उपभोक्ता रिचार्ज कराता है, तो उसका एक हिस्सा स्वतः ही बकाया राशि में समायोजित हो जाएगा और शेष राशि ही उपयोग के लिए उपलब्ध रहेगी। यह प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी, जब तक उपभोक्ता का बकाया समाप्त नहीं हो जाता। वहीं इस
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगी बकाया वसूली
10 हजार रुपये तक बकाया पर हर रिचार्ज में 10 प्रतिशत कटौती
10 से 15 हजार रुपये तक बकाया पर 15 प्रतिशत कटौती
15 से 20 हजार रुपये तक बकाया पर 20 प्रतिशत कटौती
20 हजार रुपये से अधिक बकाया पर 25 प्रतिशत कटौती
घरेलू के अलावा अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं से हर रिचार्ज पर 25 प्रतिशत कटौती

नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं में नाराजगी
नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। शहर निवासी हरेंद्र निषाद, नीरज, गोविं सिंह, पूजा सिंह, अर्चना तिवारी आदि ने बताया कि पुराने बकाये की कटौती से बार-बार रिचार्ज करना पड़ रहा है। कई बार रिचार्ज के बाद भी बिजली आपूर्ति चालू नहीं होती, जिससे परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed