सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   EO takes strict action on drain construction dispute, orders removal of encroachment within 48 hours

Azamgarh News: नाला निर्माण विवाद पर ईओ हुए सख्त, 48 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
EO takes strict action on drain construction dispute, orders removal of encroachment within 48 hours
विज्ञापन
अतरौलिया। नगर पंचायत क्षेत्र के बुधनिया रोड पर नाला निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोमवार की शाम अधिशासी अधिकारी विनय शंकर अवस्थी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किए। उन्होंने 48 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।
Trending Videos

स्थानीय लोगों ने निर्माण में अनियमितता और भेदभाव के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि कहीं मकानों को तोड़ा जा रहा है तो कहीं छोड़ा जा रहा है, जिससे नाले की दिशा टेढ़ी-मेढ़ी हो रही है । प्रभु दयाल अग्रहरि ने बिना सूचना मकान का हिस्सा तोड़े जाने का आरोप लगाया, जबकि विकास अग्रहरि ने नाले को सीधी रेखा में बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान ईओ अवस्थी ने बताया कि नाला निर्माण में एक धर्मशाला की दीवार बाधा बन रही है, जल निकासी के लिए कुछ पीछे करना जरूरी है और इस पर सहमति बन चुकी है। उन्होंने कहा कि समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed