सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Explanation sought from three engineers for negligence in revenue collection

Azamgarh News: राजस्व वसूली में लापरवाही पर तीन अभियंताओं से मांगा गया स्पष्टीकरण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from three engineers for negligence in revenue collection
विज्ञापन
आजमगढ़। राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने पर मुख्य अभियंता वितरण ने मंडल के तीन अधिशासी अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगा है। अधिशासी अभियंता घोसी, रसड़ा और बांसडीह की मार्च 2025 की अपेक्षा इस मार्च में कम राजस्व मिली है।
Trending Videos

कामर्शियल पैरामिटर्स में सुधार और राजस्व वसूली में बढ़ोत्तरी को लेकर उर्जा निगम के अधिकारियों द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है। आजमगढ़ मंडल के मुख्य अभिंयंता वितरण इंजी. रामबाबू ने बताया कि अधिशासी अभियंता घोसी ने मार्च 2025 में 8.62 करोड़ की राजस्व वसूली की थी। इस मार्च माह मेंं 11.47 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य था, लेकिन 8.46 करोड़ का राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार की तुलना में इस बार 1.78 प्रतिशत कम राजस्व वसूली की गई। अधिशासी अभियंता रसड़ा ने मार्च 2025 में 8.10 करोड़ की राजस्व वसूला था जबकि इस मार्च में 8.11 करोड़ के सापेक्ष 7.68 करोड़ ही राजस्व वसूला गया। इनके राजस्व वसूली में 5.17 प्रतिशत की कमी आई है। यही हाल अधिशासी अभियंता बांसडीह बलिया का हा।
पिछली बार की तुलना में 12.43 प्रतिशत कम राजस्व वसूला गया। मार्च 2025 में 9.31 करोड़ की राजस्व वसूली की गई थी। इस मार्च में 8.07 करोड़ ल्रक्ष्य के सापेक्ष 8.16 करोड़ राजस्व तो वसूला गया लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में कम राजस्व आया। मुख्य अभियंता ने बताया कि सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed