{"_id":"630b9f3457d5641d470b46ca","slug":"flood-in-purvanchal-varanasi-ballia-ghazipur-mirzapur-ganga-water-in-homes-crops-ruined-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: घरों में पानी, फसलें बर्बाद, दाह संस्कार में भी बढ़ीं मुश्किलें, पूर्वांचल के कई जिलों में बाढ़ का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: घरों में पानी, फसलें बर्बाद, दाह संस्कार में भी बढ़ीं मुश्किलें, पूर्वांचल के कई जिलों में बाढ़ का कहर
पूर्वांचल के कई जिलों में इन दिनों गंगा और अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। वाराणसी, चंदौली, बलिया, गाजीपुर, और मिर्जापुर में गंगा लाल निशान पार कर गई है। भदोही में भी जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। लगातार बढ़ रहे गंगा के पानी में लहरें उफान मार रही हैं। बाढ़ के चलते तटवर्ती कई गांव पानी से घिरते जा रहे हैं। स्थिति ये हैं निचले इलाकों में फसलों को रौंद गंगा का पानी अब किनारे ऊंचाई पर स्थित खेतों और मकानों में घुस चुकी है। हजारों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। सैकड़ों परिवार बेघर हो चुके हैं। मोक्षदायिनी गंगा के तट पर दाह संस्कार के लिए जमीन नहीं है।
तटवासियों के बीच उफनती गंगा के पानी को देख भय की स्थिति पैदा हो गई है। वाराणसी में गंगा की उफनाई लहरों ने अस्सी घाट को पूरी तरह डूबो दिया है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 71.26 मीटर से 61 सेंटीमीटर ऊपर 71.87 मीटर तक पहुंच गया है। गंगा में बढ़ाव की रफ्तार सुबह से एक सेंटीमीटर प्रतिघंटा बनी हुई है। जिला प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।
2 of 9
मिर्जापुर में गंगा लाल निशान के पार
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में गंगा का जलस्तर खतरे का निशान 77.724 पार कर 77.92 मीटर पर पहुंच गया है। प्रति घंटे 1.5 सेंटीमीटर की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि जारी रही। कछवा से जिला मुख्यालय आने वाले मुख्य मार्ग जौसरा पर बाढ़ का पानी आ जाने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। अभी संपर्क मार्ग से आवाजाही हो रही है। यही स्थिति रही तो भटौली पुल से आवागमन पूर्ण रूप से बंद हो जाएगा।
3 of 9
बलिया में एनएच-31 के करीब पहुंचा बाढ़ का पानी
- फोटो : अमर उजाला
बलिया में गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी जारी है। बाढ़ का पानी अब करीब एक दर्जन गांव में प्रवेश कर चुका है। कुल 50000 की आबादी प्रभावित होती दिख रही है। केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार गंगा का जलस्तर रविवार की शाम चार बजे 59.450 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरा बिंदु 57.615 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
बलिया में बाढ़
- फोटो : अमर उजाला
बलिया में गंगा उच्चतम बाढ़ बिंदु 60.390 से 94 सेमी नीचे बह रही है। प्रति घंटा एक सेमी का बढ़ाव बना हुआ है। अगले तीन दिन का समय काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। धौरपुर बैराज से छोड़ा गया 25 लाख क्यूसेक पानी 31 अगस्त तक जनपद में पहुंचने की बात कही गई है।
विज्ञापन
5 of 9
गाजीपुर के बंधवा में बाढ़
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में गंगा के उफान से ग्रामीण क्षेत्रों के साथ अब शहरी इलाकों में भी परेशानी बढ़ने लगी है। अब शहर में बंधवा इलाके में पानी घुस गया है। कलेक्टर घाट, ददरीघाट, नवांपुरा घाट की सीढ़ियां भी डूब गई हैं। रेवतीपुर ब्लॉक के आठ मार्ग पूरी तरह बंद होने से एक दर्जन गांवों में आवागमन बंद हो गया है। जलस्तर में एक से दो सेमी प्रतिघंटे की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।