सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hindus and Muslims should sit together and eat from one plate...

Azamgarh News: हिंदू-मुस्लिम बैठ के एक जगह खाएं थाली में...

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Hindus and Muslims should sit together and eat from one plate...
मुबारकपुर में आयोजित मुशायरा में अपनी रचना पढ़ती शायरा हिमांशी बाबरा। - फोटो : 1
विज्ञापन
आमिलो। मुबारकपुर में शुक्रवार की रात आल इंडिया मुशायरा जश्न रंग अदब का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय व बाहरी शायरों ने अपनी शायरी व गजल सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर किया।
Trending Videos

शायर शमशेर जहानागंजवी ने ‘’हिंदू-मुस्लिम बैठ के एक जगह खाएं थाली में, ऐसा हिन्दुस्तान बना दे या अल्लाह...’’ सुनाया। यह सुनकर लोग तालियां बजाने पर मजबूर हुए। शायर गुलरेज अब्बास जाफरी ने ‘’ठंडी हवाएं, महकी फिजाएं, नर्म चांदनी, शब तो बस एक थी, जो मेरे साथ काट दी’’ सुनाकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का आगाज तिलावते कुरआन पाक से नफीस मुबारकपुरी ने किया। आल इंडिया मुशायरे में हिमांशी बाबरा, तबरेज गनी, दिल खैराबादी, शाकिर आजमी, नफीस मुबारकपुरी आदि लोगों ने अपनी रचनाएं सुनाईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अयाज अहमद ने किया।
कहा कि उर्दू अदब की मिठास का आभास इस प्रकार के मुशायरे में होता है। एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली ने कहा कि उर्दू भारत में पहचानी और बोली जाने वाली जुबान है। विधायक अखिलेश यादव ने कहा कि उर्दू भाषा विचारों को आदान-प्रदान करने का सरल आसान माध्यम है।
इस अवसर पर अबु ओसामा, शारिब अफजल, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद जीशान, मोहम्मद आसिफ, अबु होजैफा, मोहम्मद अरसलान, मोहम्मद आसिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed