सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kanshi Ram's life was full of struggles: MP

संघर्षों से भरा रहा कांशीराम का जीवन : सांसद

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Kanshi Ram's life was full of struggles: MP
नेहरू हाल में कांशीराम जयंती समारोह को संबो​धित करते सांसद धर्मेंद्र यादव। श्रोत-सपा पार्टी
विज्ञापन
आजमगढ़। शोषितों, पीड़ितों और वंचितों के मसीहा, समाजिक परिवर्तन के अग्रदूत कांशीराम की 92वीं जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नेहरू हॉल में मनाई गई। मुख्य अतिथि और आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि कांशीराम का जीवन संघर्षों से भरा रहा। उन्होंने डॉ. अंबेडकर के संविधान के अनुसार पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को उनके अधिकार दिलाने के लिए समाज में जागरूकता फैलाने का काम किया। धर्म और जाति के नाम पर फैली विसंगतियों को दूर करना उनके जीवन का उद्देश्य था। धर्मेंद्र यादव ने यह भी कहा कि कांशीराम और समाजवाद के पुरोधा स्व. मुलायम सिंह यादव ने मिलकर सामाजिक न्याय के लिए काम किया, लेकिन सांप्रदायिक ताकतों ने इस गठबंधन को तोड़ दिया। यदि यह गठबंधन बना रहता, तो आज देश में भाजपा की सरकार नहीं होती। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांशीराम के जन्मदिन को बहुजन दिवस (पीडीए दिवस) के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसके माध्यम से गांव-गांव जाकर पीडीए और महापुरुषों के संघर्ष की जानकारी दी जाएगी और 2027 में पीडीए की सरकार बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम को सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने और संचालन अजीत कुमार राव ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक आलमबदी आजमी, डॉ. संग्राम यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री डॉ. रामदुलार राजभर, अखिलेश यादव, कमलाकांत राजभर आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed