सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Large Quantity of Cylinder Seized in Raids at Two Locations in Azamgarh

Gas Cylinder Crisis: आजमगढ़ में दो स्थानों पर छापेमारी में भारी मात्रा में सिलिंडर जब्त, जांच में हुआ खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 21 Mar 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में दो स्थानों पर छापेमारी में भारी मात्रा में सिलिंडर जब्त किया गया। गैस सिलिंडरों की अवैध रिफिलिंग और भंडारण के मामले में शिकायत की गई थी। 
 

Large Quantity of Cylinder Seized in Raids at Two Locations in Azamgarh
सिलिंडर जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ जिले में पेट्रोलियम पदार्थों पेट्रोल, डीजल व एलपीजी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को की गई छापेमारी में गैस सिलिंडरों की अवैध रिफिलिंग और भंडारण के दो बड़े मामले सामने आए हैं।

Trending Videos


पहला मामला: गुमटी में चल रही थी अवैध गैस रिफिलिंग क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मिथिलेश सिंह के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार सिंह व अतुल कुमार श्रीवास्तव की संयुक्त टीम ने हाफिजपुर चौराहे से जिला अस्पताल रोड पर एक गुमटी में छापा मारा। जांच में पाया गया कि यहां गैस चूल्हा मरम्मत की आड़ में घरेलू सिलिंडरों से कमर्शियल सिलेंडरों में गैस की अवैध रिफिलिंग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से 19 किलो का एक कमर्शियल सिलिंडर, दो घरेलू खाली सिलिंडर, एक रिफिलिंग मशीन, बांसुरी, पाइप, प्रेशर मशीन सहित अन्य उपकरण बरामद किए गए। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल पर चार घरेलू (तीन खाली, एक भरा) और एक कमर्शियल सिलिंडर भी मिला। इस मामले में जय प्रताप चौहान (निजामाबाद) और बृजेश कुमार (सिधारी) के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। सभी सिलिंडर और उपकरण जब्त कर लिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें; UP: प्रॉक्टोरियल बोर्ड में 10 प्रोफेसर, 15 हॉस्टल बंद, फिर भी कैंपस में दिनदहाड़े हत्या; सुरक्षा पर सवाल

दूसरा मामला: घर में 24 सिलेंडरों का अवैध भंडारण
उसी दिन शाम को मिली सूचना पर लालगंज क्षेत्र के श्रीकांतपुर गांव में पूर्ति विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने धीरेन्द्र तिवारी के घर छापा मारा। जांच में घर के अंदर भूसे वाले कमरे से कुल 24 गैस सिलिंडर बरामद हुए। इनमें 19 घरेलू (14.2 किग्रा) और 5 कमर्शियल (19 किग्रा) सिलिंडर शामिल हैं। मौके पर किसी भी प्रकार का वैध लाइसेंस या अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जा सका। 

जांच में यह भी सामने आया कि सिलिंडरों को अधिक कीमत पर बेचने के उद्देश्य से जमा किया गया था। इस मामले में भी आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत धीरेन्द्र तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाना देवगांव में तहरीर दी गई है। सभी 24 सिलिंडर जब्त कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed