सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lawyers staged a protest by stopping work

Azamgarh News: काम ठप कर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Lawyers staged a protest by stopping work
विज्ञापन
मेजवां। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन अधिनियम 2025 के विरोध में फूलपुर बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। बार संघ के अध्यक्ष श्रीराम यादव और महामंत्री सुभाष चंद्र यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रदेश के राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन उनके हितों के खिलाफ है। चेतावनी दी कि जब तक एडवोकेट अमेंडमेंट बिल 2025 वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही अधिवक्ताओं ने 28 फरवरी तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष रामनारायण यादव, हृदय शंकर मिश्रा, ओमप्रकाश, अशोक भूषण, जिलेदार सिंह, रामानंद, रमेश चंद्र शुक्ल, इश्तियाक अहमद, कमलेश, संदीप, अतुल, देशराज, उपेंद्र सिंह, विमलेश, अंगद यादव, मुमताज अहमद आफताब, चंद्रिका सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed